• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Saumya Chaurasia Arrest: शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया पर 2500 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई का आरोप… कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 19, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CM की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया दोबारा गिरफ्तार..
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज होती दिख रही है। दो दिन पहले गिरफ्तार की गई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को PMLA कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें दो दिन की रिमांड दी थी। शुरुआती रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ED ने सौम्या को फिर से कोर्ट में पेश किया, जहां जांच एजेंसी की दलीलों को स्वीकार करते हुए लंबी रिमांड मंजूर की गई।

 

READ ALSO

Latest Cg News : SIR में छूटे नाम अब दुबारा जुड़ेंगे, छत्तीसगढ़ में एक महीने चलेगा विशेष अभियान, 19 लाख वोटर्स के घर फिर पहुंचेगा BLO

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ उमस से मिलेगी राहत

ED के अनुसार, सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी पप्पू बंसल उर्फ लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, तांत्रिक केके श्रीवास्तव और कारोबारी अनवर ढेबर के होटल मैनेजर दीपेन चावड़ा के बयानों के आधार पर की गई है। इन बयानों के साथ-साथ ED को सौम्या, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर–चैतन्य बघेल के बीच हुई चैट्स में कई अहम डिजिटल सबूत भी मिले हैं।

 

2500 करोड़ से ज्यादा की अवैध कमाई का दावा

ईडी ने सौम्या को रायपुर के PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

 

ED का कहना है कि ACB/EOW द्वारा IPC 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में दर्ज FIR के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि शराब घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचा और करीब 2500 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई (POC) हुई।

जांच एजेंसी के मुताबिक सौम्या चौरसिया को इस घोटाले से लगभग 115.5 करोड़ रुपए की POC मिली। ED ने डिजिटल रिकॉर्ड, जब्त सामग्री और लिखित बयानों के रूप में कई सबूत जुटाए हैं। इन सबूतों से यह संकेत मिलता है कि सौम्या शराब सिंडिकेट की एक सक्रिय सदस्य थीं।

 

सिंडिकेट में केंद्रीय भूमिका का दावा

ED का दावा है कि डिजिटल सबूत अनिल टुटेजा और चैतन्य बघेल सहित सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों के बीच सौम्या की भूमिका को केंद्रीय समन्वयकर्ता और मध्यस्थ के रूप में साबित करते हैं। एजेंसी के अनुसार, अवैध धन के उत्पादन और मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी अहम भूमिका रही। बरामद चैट्स से यह भी पता चला है कि सिंडिकेट के शुरुआती संगठन में उनकी संलिप्तता थी।

 

ED की जांच में यह भी सामने आया है कि सौम्या ने अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास को आबकारी विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर रखने में मदद की। इससे पहले इस मामले में अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लो, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी, कवासी लखमा और चैतन्य बघेल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

सौम्या चौरसिया इससे पहले 2 दिसंबर 2022 को कोल लेवी घोटाले में ED द्वारा गिरफ्तार की गई थीं। इस मामले में वे करीब ढाई साल जेल में रहीं और पिछले छह महीने से सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर बाहर थीं। जमानत के छह महीने बाद ही ED ने उन्हें शराब घोटाले में दूसरी बार गिरफ्तार किया है।

 

इसके अलावा कोयला घोटाला, DMF घोटाला और 49 करोड़ रुपए से अधिक आय के मामले में भी EOW कार्रवाई कर चुकी है। यानी सौम्या अब तक चार बड़े घोटालों में जेल जा चुकी हैं और 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में यह उनकी दूसरी गिरफ्तारी मानी जा रही है।

 

ED का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Latest Cg News : SIR में छूटे नाम अब दुबारा जुड़ेंगे, छत्तीसगढ़ में एक महीने चलेगा विशेष अभियान, 19 लाख वोटर्स के घर फिर पहुंचेगा BLO

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ उमस से मिलेगी राहत

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारीयों कि बदली जिम्मेदारी.. देखे पूरी सूची

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

October 5, 2026
Next Post
EPFO Service Break Rule: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; नौकरी बदलते वालें कर्मचारियों के लिए PF से खुशखबरी, नॉमिनी को भी होगा फायदा

EPFO Service Break Rule: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; नौकरी बदलते वालें कर्मचारियों के लिए PF से खुशखबरी, नॉमिनी को भी होगा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

UPI Payment Latest Update: आज से UPI ट्रांजैक्शन और भी हुआ आसान, अब चेहरे से सेकेंडों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे…

UPI Payment Latest Update: आज से UPI ट्रांजैक्शन और भी हुआ आसान, अब चेहरे से सेकेंडों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे…

October 8, 2025
India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ भारत की बड़ी डील तय होने के करीब, वॉशिंगटन में पॉजिटिव संकेत; पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी!

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ भारत की बड़ी डील तय होने के करीब, वॉशिंगटन में पॉजिटिव संकेत; पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी!

April 22, 2026

छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला बना कोल माफियाओं का गढ़

March 24, 2022
Raigarh News: CM विष्णुदेव साय कल रहेंगे रायगढ़ जाने मिनट तो मिनट शेड्यूल कहां-कहां है प्रोग्राम

Raigarh News: CM विष्णुदेव साय कल रहेंगे रायगढ़ जाने मिनट तो मिनट शेड्यूल कहां-कहां है प्रोग्राम

December 1, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 23 October Holiday News: 23 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर सरकार का आदेश जारी, जाने किन लोगो को मिलेगा लाभ और क्या? है वजह
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन
  • CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द होंगी जारी, जाने एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In