• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News Today: रक्षाबंधन पर महतारी वंदन की सौगात, विष्णु भैया ने बढ़ाई बहनों की खुशियां

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg News Today:  रायपुर, 24 अगस्त 2026

रक्षाबंधन पर महतारी वंदन की सौगात, विष्णु भैया ने बढ़ाई बहनों की खुशियां

READ ALSO

Chhattiagarh news: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी

Cg News Raipur : विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त

रक्षाबंधन पर महतारी वंदन की सौगात, विष्णु भैया ने बढ़ाई बहनों की खुशियां

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए यह पर्व आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची, तो बहनों की त्योहार की खुशियों में एक नया रंग जुड़ गया। किसी बहन ने इस राशि से भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने की तैयारी की, तो किसी ने उपहार लेने की योजना बनाई। वहीं कई महिलाएं नियमित मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी कर रही हैं।

रक्षाबंधन पर महतारी वंदन की सौगात, विष्णु भैया ने बढ़ाई बहनों की खुशियां

राखी से पहले मिली सौगात, बहनों ने कहा- धन्यवाद विष्णु भैया

बलरामपुर की श्रीमती ज्योति सोनी के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले मिली विशेष सौगात बन गई। खाते में एक हजार रुपये पहुंचने पर उन्होंने कहा कि “हमारे विष्णु भैया ने रक्षाबंधन से पहले हमारे खाते में एक हजार रुपये भेजकर हमारी खुशियां बढ़ा दी हैं।” वे इस राशि से भाई के लिए राखी, मिठाई और त्योहार की आवश्यक सामग्री खरीदने के साथ अपनी बेटी के भविष्य के लिए भी बचत कर रही हैं। उन्होंने अपनी पुत्री का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर उसमें नियमित रूप से राशि जमा करना शुरू किया है।

सूरजपुर की श्रीमती उषा पांडे भी इस बार रक्षाबंधन पर भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदने की तैयारी कर रही हैं। वे कहती हैं कि रक्षाबंधन से ठीक पहले महतारी वंदन की किस्त मिलने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उनके लिए योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने भाई के प्रति स्नेह और अपनत्व को अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्यक्त करने का अवसर भी है।

सूरजपुर की ही श्रीमती कुंती साहू के लिए भी योजना की किस्त रक्षाबंधन की खुशियों को सहज बनाने वाली सौगात बनी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच राखी, मिठाई और उपहार की व्यवस्था करना आसान नहीं होता, लेकिन योजना से मिली राशि से वे अपने भाई के लिए जरूरी सामान खरीद सकेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आत्मीयता से “विष्णु भैया” कहा।

आर्थिक संबल से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर निर्णय लेने का अवसर दे रही है। घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरतों, त्योहारों और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों में महिलाओं की भागीदारी अब अपने स्वयं के आर्थिक संबल से और मजबूत हो रही है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के साथ शिक्षा, बचत और भविष्य की योजनाओं में भी कर रही हैं।

कृषि उत्पादों से राखियां, आत्मनिर्भरता की नई डोर

रक्षाबंधन के अवसर पर बलरामपुर जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां भी आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी लक्ष्मी समूह की महिलाओं ने धान, गेहूं और मक्का जैसे स्थानीय कृषि उत्पादों का रचनात्मक उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार की हैं।

समूह की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग 7,020 राखियां तैयार की जा चुकी हैं। इनकी बिक्री से लगभग 60 हजार रुपये की आय हो चुकी है। इन राखियों की मांग रक्षाबंधन के अवसर पर लगातार बनी हुई है। राखियां सी-मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं तथा अधिक से अधिक लोगों तक स्थानीय उत्पाद पहुंचाने के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में भी स्टॉल लगाया जा रहा है।

यह पहल बताती है कि स्थानीय संसाधनों को महिलाओं के हुनर और रचनात्मकता से जोड़कर किस तरह रोजगार और आय के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। राखी के हर धागे में ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, स्थानीय उत्पादों का मूल्य संवर्धन और आत्मनिर्भरता का संदेश जुड़ा हुआ है।

रक्षाबंधन से आत्मनिर्भरता तक, नई तस्वीर गढ़ रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति

एक ओर महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपने परिवार और त्योहार की खुशियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर दे रही है, वहीं दूसरी ओर महिला स्व-सहायता समूह स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़कर स्वरोजगार की नई राह बना रहे हैं। इस तरह रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर बंधने वाला प्रेम का धागा नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान, आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक बन रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रदेश की बहनों में यह विश्वास मजबूत हो रहा है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की किस्त और स्थानीय महिला समूहों द्वारा तैयार राखियां इसी विश्वास की दो अलग-अलग लेकिन जुड़ी हुई तस्वीरें हैंकृएक तरफ बहनों की खुशियां, दूसरी तरफ उनके आत्मनिर्भर बनने का संकल्प।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattiagarh news: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : ’विशेष लेख : सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी’

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सपनों का ताना-बाना : विष्णु भैय्या की ‘महतारी वंदन’ बनी सहारा: हथकरघे से आजीविका और योजना की बचत से बच्चों की फीस भर रहीं मीनू देवांगन

October 8, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 8, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, बबली यादव ने फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय से बढ़ाई आय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

SBI Recruitment 2026: SBI में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

SBI Recruitment 2026: SBI में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

May 18, 2026
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 05 मई को खूंटीटोली में लगेगी शिविर

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 05 मई को खूंटीटोली में लगेगी शिविर

May 4, 2026
Sport: 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन। आठ दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

Sport: 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन। आठ दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

January 4, 2026

एटीएम की सुरक्षा के प्रति खरसिया पुलिस सर्तक

January 29, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattiagarh news: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी
  • Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण
  • Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In