• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, July 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ताजमहल विवाद: हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में अपना नामांकन कराएं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 12, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

ताजमहल के बंद कमरों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई और कहा कि जनहित याचिका की प्रणाली का दुरुपयोग न करें। अपने विषय पर पहले सही से रिसर्च करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में अपना नामांकन कराएं, यदि कोई विश्वविद्यालय आपको ऐसे विषय पर शोध करने से मना करता है तो हमारे पास आएं।

अयोध्या के भाजपा नेता की याचिका पर सुनवाई 

करीब 45 मिनट की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने सवा दो बजे फिर मामले की सुनवाई नियत की है। बता दें कि यह याचिका अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की है। याचिका में इतिहासकार पीएन ओक की किताब ताजमहल का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है, जिसका निर्माण 1212 ईसवीं में राजा परमर्दिदेव ने कराया था। याचिका में यह भी दावा है कि माना जाता है कि ताजमहल के बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर है।

READ ALSO

The Scam- Leaked: ‘द स्कैम- लीक्ड’ का टीजर रिलीज, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे पर बनी है ये वेब सीरीज

UP News: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31.62 लाख की हेरोइन के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

याचिका में अयोध्या के महंत परमहंस के वहां जाने और उन्हें भगवा वस्त्रों के कारण रोके जाने संबंधी हालिया विवाद का भी जिक्र किया गया है। याचिका ने ताजमहल के संबंध में एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी (तथ्यों का पता लगाने वाली समिति) बनाकर अध्ययन करने और ताजमहल के बंद करीब 20 दरवाजों को खोलने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

‘कोर्ट की निगरानी में खोलकर वीडियोग्राफी की जाए’

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर नदीम रिजवी ने ताजमहल को धार्मिक रंग दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 300 साल तक ताजमहल के तहखाने और बाकी हिस्से खुले रहे। कई पीढ़ियों ने इसे देख लिया। कोई चिह्न यहां नहीं है। ताज के जो हिस्से बंद किए, वह धार्मिक कारणों से नहीं किये गए, बल्कि ताज में भीड़ और सुरक्षा कारणों से किए गए।

उन्होंने कहा कि स्मारक की संरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एएसआई ने पूरे देश में स्मारकों के कुछ हिस्सों को बंद किया। प्रो. रिजवी ने कहा कि ताज के तहखाने खोलने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन यह कोर्ट की निगरानी में खोले जाएं और वीडियोग्राफी की जाए। तहखाने खोलने के बाद यह डर है कि कहीं कोई मूर्ति न रख दे और विवाद स्थायी हो जाए।

‘धार्मिक रंग देने की साजिश’

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इरफान हबीब ने कहा कि ताजमहल जैसी विश्व धरोहर को धार्मिक रंग देने की साजिश हो रही है। मैं नहीं चाहता कि तहखाने खोले जाएं। उसका कोई प्रयोजन तो हो। यह जिस मकसद से मांग की जा रही है, वह गलत है। कोई भी कहीं से आकर मांग करेगा और उस पर आदेश हों, यह गलत है।

‘वीडियोग्राफी कराई जाए’

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुगम आनंद ने कहा कि ताजमहल के तहखानों के सर्वे में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एक बार वीडियोग्राफी करा ली जाए तो विवाद समाप्त हो जाएंगे। पर्यटकों के लिए तहखाने खोलना आर्कियोलोजी के मुताबिक मुमकिन नहीं है।

Related Posts

The Scam- Leaked: ‘द स्कैम- लीक्ड’ का टीजर रिलीज, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे पर बनी है ये वेब सीरीज
देश

The Scam- Leaked: ‘द स्कैम- लीक्ड’ का टीजर रिलीज, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे पर बनी है ये वेब सीरीज

July 22, 2026
UP News: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31.62 लाख की हेरोइन के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
देश

UP News: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31.62 लाख की हेरोइन के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

July 22, 2026
Gas Cylinder Price Today: अमेरिका-ईरान वॉर के बीच क्या फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज का ताजा रेट?
देश

Gas Cylinder Price Today: अमेरिका-ईरान वॉर के बीच क्या फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज का ताजा रेट?

July 22, 2026
Silver Price Today: एक झटके में ₹5000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट
देश

Silver Price Today: एक झटके में ₹5000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

July 22, 2026
Stock Market Today: ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट
देश

Stock Market Today: ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट

July 22, 2026
CJP Protest: कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR, बंगाल से मंगाईं CRPF की 20 टुकड़ियां
देश

CJP Protest: कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR, बंगाल से मंगाईं CRPF की 20 टुकड़ियां

July 22, 2026
Next Post

13 मई 2022 राशिफल: आज आपका दिन अच्छा रहेगा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी
  • The Scam- Leaked: ‘द स्कैम- लीक्ड’ का टीजर रिलीज, नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे पर बनी है ये वेब सीरीज
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, राजभवन घेराव मामले में कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
  • *मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In