• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी ऐतिहासिक सिंचाई सौगात

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 24, 2025
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी ऐतिहासिक सिंचाई सौगात
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर, 24 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन के दो वर्षों के दौरान जशपुर जिले के कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिले में किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुल 199 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय को स्थायी मजबूती मिलेगी।

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन छुट्टी का एलान; बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जशपुर जिले में बैराज, एनीकट, तालाब एवं व्यपवर्तन योजनाओं के निर्माण, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से जिले के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षा पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी।

जशपुर जिले को स्वीकृत प्रमुख सिंचाई योजनाओं में मैनी नदी, बगिया स्थित बैराज उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 79 करोड़ 37 लाख रुपये, कुनकुरी ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु 37 करोड़ 9 लाख रुपये, सहसपुर तालाब योजना के लिए 4 करोड़ 27 लाख रुपये तथा डुमरजोर (डुमरिया) व्यपवर्तन योजना हेतु 10 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।

इसी क्रम में तुबा एनीकट योजना के लिए 2 करोड़ 67 लाख रुपये, बारो एनीकट योजना हेतु 7 करोड़ 6 लाख रुपये, मेडरबहार तालाब योजना के लिए 5 करोड़ रुपये, पमशाला एनीकट योजना हेतु 28 करोड़ 2 लाख रुपये, कोनपारा तालाब (दलटोली डेम) के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ 47 लाख रुपये, अंकिरा तालाब योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार हेतु 3 करोड़ 47 लाख रुपये तथा कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए 16 करोड़ 17 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

इन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के अनेक ग्रामों में खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे किसानों को खेती के लिए नियमित पानी मिलेगा, फसल उत्पादन बढ़ेगा और कृषि को स्थायी आजीविका का मजबूत आधार प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सिंचाई, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। जशपुर जिले को मिली ये सिंचाई सौगातें सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इन योजनाओं से जिले के किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन छुट्टी का एलान; बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

October 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

October 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई बस, कई लोगों की मौत, 10 घायल

October 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, इस बार टारगेट 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026
Next Post
Raigarh News: अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 ट्रेलर/हाइवा वाहन लोड फ्लाई ऐश समेत 6 करोड की संपत्ति किया जब्त

Raigarh News: अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 ट्रेलर/हाइवा वाहन लोड फ्लाई ऐश समेत 6 करोड की संपत्ति किया जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Job in Chhattisgarh: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इतने पदों पर होगी भर्ती…

IDBI Vacancy 2026: IDBI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बनने का आखिरी मौका, 85000 तक मिलेगी सैलरी, 19 मार्च से पहले करें आवेदन

March 17, 2026

मस्जिद के अंदर विस्फोट, 30 की मौत; 50 लोग घायल

March 4, 2022
10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

January 11, 2026

IPL क्रिकेट सट्टा पर जारी है कोतवाली पुलिस की कार्यवाही…..● ऑनलाइन सट्टा लेते दो व्यक्ति गिरफ्तार लाखों की सट्टा पत्ती व नकदी जब्ती…..

April 16, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन छुट्टी का एलान; बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
  • Hyundai SUV Bayon: Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कीमत 10 लाख से कम
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In