• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, April 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून : छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 1, 2026
in छत्तीसगढ़
अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून : छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर 1 जनवरी 2026

जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती है। अक्सर मरीज तो वार्ड में इलाज करा रहा होता है, लेकिन उसके अपने लोग अस्पताल के गलियारों, ठंडी सीढ़ियों या खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इसी मानवीय पीड़ा को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बहुत ही प्रशंसनीय कदम उठाया है। अब राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त ‘विश्राम गृह’ बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी मजबूर आंख को रात बिताने के लिए सुरक्षित छत की तलाश में भटकना न पड़े।

READ ALSO

छुट्टी के दिन खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: RTE दाखिलों में लापरवाही पर स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब…

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बिना मिट्टी के उगाया गया हाईटेक नशा, पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

इस नेक काम को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मंत्रालय नवा रायपुर में मेडिकल एजुकेशन विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच एक एमओयू संपादित हुआ है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री खुशवंत साहेब , स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री रितेश अग्रवाल सहित सेवादान फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।

इस समझौते की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन आश्रय स्थलों के निर्माण, सजावट और उनके रोजमर्रा के संचालन का पूरा जिम्मा संस्था खुद उठाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि सरकार और संस्था मिलकर एक ऐसा मानवीय ढांचा तैयार कर रहे हैं जहाँ परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहद किफायती ठहराव मिलेगा। इन विश्राम गृहों में केवल सिर छुपाने की जगह ही नहीं मिलेगी, बल्कि अपनों की सेवा में लगे लोगों के लिए 24 घंटे सुरक्षा, सीसीटीवी की निगरानी, साफ-सुथरा भोजन और एक गरिमामय माहौल भी सुनिश्चित किया जाएगा।

योजना के पहले पड़ाव में रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और जगदलपुर जैसे प्रमुख शहरों के मेडिकल कॉलेजों को चुना गया है, जहां दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में लोग उम्मीद लेकर पहुँचते हैं। यह पहल दिखाती है कि स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ दवा और डॉक्टर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें उन लोगों के लिए भी जगह होनी चाहिए जो अपने बीमार परिजनों के लिए संबल बनकर साथ खड़े रहते हैं। यह कदम न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि उन हजारों परिवारों को एक बड़ी मानसिक राहत भी पहुँचाएगा जिनके पास शहर में रहने का कोई ठिकाना नहीं होता।

*”इलाज सिर्फ दवाओं से नहीं, अपनों के साथ और सुकून से भी होता है।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया विस्तार मिलने जा रहा है।  इस MoU के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए बेहतर और सुविधाजनक ‘विश्राम गृह’ बनेंगे जो  ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ के आधार पर संचालित होंगे।” स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

*”राज्य सरकार का उद्देश्य केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की गरिमा और सुविधा का भी ख्याल रखना है। दूर-दराज़ से आने वाले लोग कई दिनों तक अस्पतालों के आसपास असुविधाजनक परिस्थितियों में रुकने को मजबूर होते हैं। विश्राम गृह की व्यवस्था उनके लिए सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ठहराव का बड़ा सहारा साबित होगी।यह पहल संवेदनशील और उत्तरदायी शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विश्राम गृहों के माध्यम से मरीज परिजनों को सम्मानजनक आवास, भोजन और बुनियादी सुविधाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मानवता और संवेदना का समन्वय और सुदृढ़ होगा।” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Related Posts

छुट्टी के दिन खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: RTE दाखिलों में लापरवाही पर स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब…
छत्तीसगढ़

छुट्टी के दिन खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: RTE दाखिलों में लापरवाही पर स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब…

April 5, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बिना मिट्टी के उगाया गया हाईटेक नशा, पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बिना मिट्टी के उगाया गया हाईटेक नशा, पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

April 5, 2026
Earthquake in Bastar: छत्तीसगढ़ के इस जिले में आधी रात भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल में इतनी रही तीव्रता
छत्तीसगढ़

Earthquake in Bastar: छत्तीसगढ़ के इस जिले में आधी रात भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल में इतनी रही तीव्रता

April 5, 2026
रायपुर में बच्चों के लिए समर कैंप 2026, छुट्टियों में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन मौका
छत्तीसगढ़

रायपुर में बच्चों के लिए समर कैंप 2026, छुट्टियों में बच्चों के स्किल डेवलपमेंट का बेहतरीन मौका

April 4, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे
छत्तीसगढ़

अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री श्री साय

April 4, 2026
रेलवे का अलर्ट: 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस
छत्तीसगढ़

रेलवे का अलर्ट: 5 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस

April 4, 2026
Next Post
नववर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

नववर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

कार सवार डिस्ट्रीब्यूटर को ट्रक ने मारी ठोकर

May 5, 2022
Gold silver price: जेवर खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS! एक ही झटके में सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! चेक करें ताजा रेट

Gold -Silver Price Hike: एक बार फिर सोने – चाँदी कि कीमतों में आया तगड़ा उछाल, देखे क्या है ताजा भाव

November 30, 2025

पत्नी को इतना मारा की 40 टांके लगे

April 1, 2022

छत्तीसगढ़: बिलासपुर स्टेशन पर ट्रेन के पार्सल बोगी में झूलता मिला युवक का शव,फैली सनसनी

January 21, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • छुट्टी के दिन खुला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: RTE दाखिलों में लापरवाही पर स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब…
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बिना मिट्टी के उगाया गया हाईटेक नशा, पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • PM Kisan Yojana: सरकार ने PM Kisan योजना में किया बड़ा बदलाव, बिना इस कार्ड के नहीं आएंगे 23वीं किस्त
  • भारतीय शेयर बाजार में बढ़ा दबाव! दो दिनों में विदेशी निवेशकों ने निकाले ₹19,837 करोड़

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In