• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

इलाज के लिए विदेशों से आने वालों को भारत देगा आयुष वीजा-प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत जल्द ही पारंपरिक औषधि उत्पादों को मान्यता देने के लिए ‘आयुष चिह्न’ भी जारी करेगा।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 21, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

जल्द ही विदेशी नागरिकों के लिए विशेष श्रेणी का ‘आयुष वीजा’ शुरू किया जाएगा। इसकी मदद से विदेशी नागरिक यहां आकर पारंपरिक चिकित्सा का लाभ उठा सकेंगे। गुजरात के महात्मा गांधी मंदिर में बुधवार को तीन दिवसीय वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत जल्द ही पारंपरिक औषधि उत्पादों को मान्यता देने के लिए ‘आयुष चिह्न’ भी जारी करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, आयुष चिह्न देश के आयुष उत्पादों की गुणवत्ता को प्रामाणिकता प्रदान करेगा। नवीनतम तकनीक का उपयोग करके पुनरीक्षित उत्पादों को चिह्न दिया जाएगा। इससे विश्व के लोगों को विश्वास होगा कि वे गुणवत्तापूर्ण आयुष उत्पाद खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा, आयुष उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हमने बीते सालों में अलग-अलग देशों के साथ 50 से अधिक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर पीएम ने 22 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी।

READ ALSO

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

150 देशों के लिए खुलेगा निर्यात बाजार

पीएम ने कहा, हमारे आयुष विशेषज्ञ भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के साथ मिलकर आईएसओ मानक विकसित कर रहे हैं। इससे आयुष के लिए 150 देशों से भी अधिक देशों में एक विशाल निर्यात बाजार खुलेगा।

इसी तरह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भी पिछले ही हफ्ते अपने नियमों में ‘आयुष आहार’ नाम की एक नई श्रेणी घोषित की है। इससे हर्बल पोषक आहारों के उत्पादों को बहुत सुविधा मिलेगी।

1800 करोड़ से अधिक का हुआ आयुष क्षेत्र

पीएम ने कहा, 2014 में भारत में आयुष क्षेत्र करीब 300 करोड़ का था, जो अब बढ़कर 1800 करोड़ से अधिक का हो गया है। आयुष मंत्रालय ने पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। मोदी ने कहा, यह पहली बार है, जब आयुष क्षेत्र के लिए निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
मैंने इसके बारे में उस समय सोचा था, जब कोविड का प्रकोप शुरू हुआ था। इस दौरान ‘आयुष काढ़ा’ और इसी तरह के अन्य उत्पादों ने लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद की है। उन्होंने कहा, इस साल अब तक 14 स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो चुके हैं। मुझे विश्वास है कि जल्द ही आयुष के क्षेत्र में यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप्स उभरेंगे।

तुलसी भाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रॉस मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। वह मुझे बता रहे थे कि भारतीय शिक्षकों ने उन्हें पढ़ाया। आज जब सुबह वह मुझसे मिले तो कहा कि देखो भाई मैं तो पक्का गुजराती हो गया हूं। मेरा कोई गुजराती नाम रख दो। यही कारण है कि आज से मैं अपने दोस्त का नाम ‘तुलसी भाई’ रखता हूं। तुलसी नाम रखने की वजह बताते हुए पीएम ने कहा, तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो भारत की आध्यात्मिक विरासत का अहम हिस्सा है।

पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ाने के लिए सरकारी सहयोग जरूरी : डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रॉस गैब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकारी समर्थन के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश भी काफी महत्वपूर्ण है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, सामान्य और विशेष रूप से पारंपरिक चिकित्सा में दवा के लिए नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा देने के लिए आवश्यक सरकारी प्रतिबद्धता के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश भी जरूरी है। डॉ. गैब्रेयसस ने पारंपरिक चिकित्सा को एक स्थायी, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और न्यायसंगत तरीके से विकसित करने का भी आह्वान किया।

केन्या के पूर्व राष्ट्रपति ओडिगा की बेटी की आयुर्वेद से लौटी आंखों की रोशनी

पीएम ने कहा कि केन्या के पूर्व राष्ट्रपति राइला ओडिगा की बेटी रोजमेरी ने संभवत: ट्यूमर के ऑपरेशन की वजह से आंखों की रोशनी खो दी थी। भारत में आयुर्वेदिक उपचार से आंखों की रोशनी वापस आ गई।

अभी आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए हैं दो आयुष मार्क

आयुष मार्क आयुर्वेदिक, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथिक उत्पादों के लिए होगा। अभी हर्बल उत्पादों के लिए आयुष प्रीमियम मार्क और आयुष स्टैंडर्ड मार्क हैं।
अभी जारी होने वाले प्रमुख क्वालिटी मार्क- एफएसएसएआई मार्क खाद्य उत्पादों पर, एगमार्क कृषि उत्पादों, आईएसआई मार्क औद्योगिक सामानों, बीआईएस हॉलमार्क स्वर्ण आभूषणों व सिक्कों, एफपीओ मार्क प्रसंस्कारित फल उत्पादों, ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद मार्क और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के लिए इको मार्क। साथ ही वेज-नॉनवेज के लिए लाल-हरी बिंदी।

Related Posts

देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
Next Post

दुर्भाग्य या निर्णय में गलती के लिए डॉक्टर जिम्मेदार नहीं-सुप्रीम कोर्ट

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

LPG Cylinder Price: इन लोगों को 300 रुपये कम में मिल रहा है ये गैस सिलेंडर, ऐसे बुक कर सकते हैं फटाफट

LPG Cylinder Price: इन लोगों को 300 रुपये कम में मिल रहा है ये गैस सिलेंडर, ऐसे बुक कर सकते हैं फटाफट

November 24, 2025

कुछ देर में कटेकल्याण के लिए रवाना होंगे सीएम भूपेश बघेल

May 23, 2022
IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच कल, रात 10 बजे नहीं शाम को इतना बजे शुरू होगा मैच

IND vs ENG: IND और ENG के बीच आज खेला जाएगा तीसरा T20 मुकाबला, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच?

July 7, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

August 17, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
  • Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त
  • Love Lottery Trailer Launch: अक्षय ओबेरॉय की फिल्म ‘लव लॉटरी’ का टीजर हुआ रिलीज, पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच सस्पेंस की झलक
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In