मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया और इंडिगो के विंग्स आपस में टकरा गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त दोनों विमान में पैसेंजर्स सवार थे। यह घटना एयरपोर्ट के रनवे पर हुई। हालांकि इस घटना में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
घटना उस वक्त हुई जब एयर इंडिया की मुंबई से कोयंबटूर के लिए उड़ाने भरने वाली फ्लाइट AI 2732 टैक्सी-वे पर खड़ी थी। इसी दौरान, हैदराबाद से मुंबई लैंड कर चुकी इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 टैक्सी वे पर पास से गुजर रही थी। इस दौरान दोनों विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि “टैक्सी-वे पर टेक-ऑफ का इंतजार कर रहे हमारे विमान से दूसरी एयरलाइन का विमान टकरा गया। विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।”
वहीं इंडिगो विमानन कंपने ने भी अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है कि लैंडिंग के बाद टैक्सीईंग के दौरान यह घटना हुई। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”















