आज गुरुवार, 5 फरवरी का दिन है। आज के के दिन मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे। मिथुन राशि वालों के लिए किसी तरह के नए काम की शुरुआत हो सकती है। कन्या राशि वालों आज के दिन शत्रुओं से सावधान रहना होगा। मकर राशि वालों को किसी को उधार धन देन से बचना होगा और मीन राशि वालों के लक्ष्य होंगे पूरे। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास कर दिखाने का है। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है, लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। यदि आपका कोई काम धन की वजह से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। पिता जी से यदि कोई सलाह मिले, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगी।
कन्या राशि
आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम और सम्मान कमाने का है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे उत्साह का माहौल बनेगा। हालांकि, सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खान-पान और आराम पर विशेष ध्यान दें। बावजूद इसके, आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा। व्यवसाय पहले की तुलना में बेहतर चलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में पछतावा हो सकता है, लेकिन उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदारी होगी। यदि आपके मन में कोई खास इच्छा थी, तो उसके पूरे होने की संभावना आज बन रही है। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। व्यवसाय में किसी बड़ी डील को लेकर आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। संतान आपके कुछ मनमाने व्यवहार से थोड़ा असहज महसूस कर सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। घर के रिनोवेशन या साज-सज्जा का काम आज शुरू हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सतर्क रहें। आपके शौक और ऐशो-आराम से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी होगी और मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। अपने आसपास के लोगों से थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुंदर सा उपहार मिल सकता है, जिससे मन खुश हो जाएगा। ईश्वर की भक्ति में आपका मन खूब लगेगा और जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। कहीं पिकनिक या घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।
मकर राशि
आज का दिन कुछ नया करने की प्रेरणा लेकर आएगा। अपने कामों को लेकर आप सख्ती दिखाएंगे, जिससे वे समय पर पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर बंटवारे की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, लेकिन बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से चर्चा करनी होगी, तभी वे समय पर सुलझते नजर आएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन राशि
आज का दिन आपको अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने की सलाह दे रहा है, क्योंकि मन बार-बार इधर-उधर भटक सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए आपको कोई सम्मान या पुरस्कार भी मिल सकता है।












