• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष आलेख : ​सुरक्षित कृषि, समृद्ध किसान : धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ बनी किसानों का संबल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhatisgarh Samachar :  रायपुर, 21 अगस्त 2026

​बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं के दौर में खेती-किसानी को जोखिममुक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इस दिशा में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ (PMFBY) किसानों के लिए एक अभेद्य आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इस योजना के प्रति किसानों का विश्वास न केवल सुदृढ़ हुआ है, बल्कि इस वर्ष भागीदारी के मामलों में एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है।

READ ALSO

Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारीयों कि बदली जिम्मेदारी.. देखे पूरी सूची

​      खरीफ वर्ष 2026 में धमतरी जिले के 80 हजार 920 किसानों ने 84,277.75 हेक्टेयर कृषि रकबे का बीमा कराकर अपनी फसलों को सुरक्षित किया है। यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक है, जो कृषि क्षेत्र में बढ़ते विश्वास और योजनाबद्ध खेती की ओर एक बड़ा कदम है।

पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय उछाल

​      धमतरी जिले में गत वर्ष खरीफ 2025 में जिले के 71 हजार 572 किसानों ने 75,977.28 हेक्टेयर क्षेत्रफल का बीमा कराया था। इस वर्ष योजना से 9 हजार 348 अधिक किसान जुड़े हैं, वहीं बीमित रकबे में भी 8,300 हेक्टेयर से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के आईने में देखें तो धमतरी जिले में फसल बीमा के प्रति किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2022 में जहां 68 हजार 425 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया था, वहीं वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 73 हजार 264 तक पहुंच गई। हालांकि वर्ष 2024 में 72 हजार 81 और वर्ष 2025 में 71 हजार 572 किसानों ने बीमा का सुरक्षा कवच चुना, जो लगभग एक समान सहभागिता को दर्शाता है।

​     धमतरी जिले में खरीफ 2026 में प्रशासनिक प्रयासों और किसानों की बढ़ती जागरूकता के कारण एक नया इतिहास रचा गया। इस वर्ष यह आंकड़ा सीधे छलांग लगाते हुए 80 हजार 920 तक पहुंच गया, जो बीते पांच वर्षों में बीमित किसानों की अब तक की सर्वोच्च रिकॉर्ड संख्या है। यह रुझान स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जिले के किसान अब अतिवृष्टि, सूखा या कीट प्रकोप जैसे संभावित जोखिमों के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक हो रहे हैं।

​जमीनी अभियानों और प्रशासनिक प्रयासों का असर

​रिकॉर्ड संख्या में किसानों के पंजीयन के पीछे जिला प्रशासन और कृषि विभाग की ठोस रणनीति और जन-जागरूकता अभियान की बड़ी भूमिका रही है। कलेक्टर  के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में किसानों को बीमा की पात्रता, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अंतिम तिथि की पारदर्शी जानकारी दी गई। किसानों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए चॉइस सेंटर (CSC) तथा एडीसीसी (ADCC) बैंक शाखाओं के माध्यम से सुगम पंजीयन की व्यवस्था की गई।

फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को मिलती है आर्थिक राहत

अनिश्चित मौसम से आर्थिक सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों को समय पर पंजीयन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। किसानों की मेहनत और उनकी फसलों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करती है। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में किसानों का जुड़ना प्रशासन, कृषि विभाग और किसान भाइयों के साझा प्रयासों का प्रतिफल है।

​समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में मजबूत कदम

​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल नुकसान की भरपाई का माध्यम नहीं है, बल्कि यह किसानों में आत्म-निर्भरता और मानसिक शांति का संचार करती है। धमतरी जिले में खरीफ 2026 के दौरान बीमित रकबे और किसानों की संख्या में आई यह ऐतिहासिक तेजी सुरक्षित कृषि, सशक्त किसान और राज्य की समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारीयों कि बदली जिम्मेदारी.. देखे पूरी सूची

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी

October 5, 2026
Next Post

Today Cg News: विशेष लेख : मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा*

Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा*

May 22, 2026
Chhattisgarh current news: 15 जुलाई से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन! छत्तीसढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh current news: 15 जुलाई से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन! छत्तीसढ़ सरकार का बड़ा फैसला

July 11, 2026
UP BJP New President: BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, सर्वसहमति से हुई नाम की घोषणा

UP BJP New President: BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, सर्वसहमति से हुई नाम की घोषणा

December 14, 2025

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal: मेष, सिंह समेत इन राशि वालों के लिए के बन रहे हैं लाभ के योग, करियर में मिल सकती है तरक्की, पढ़े 7 अक्टूबर का राशिफल
  • Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन
  • Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In