• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, February 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home राशिफल

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि फल वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
February 11, 2026
in राशिफल
Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

 

मेष राशि
आज का दिन आपके मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आपको अत्यधिक काम रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाएं और अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे धन धान्य में वृद्धि होगी और कुछ पारिवारिक मामले भी सुलझेंगे।

 

 

 

 

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी काफी सटीक रहेंगे। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में मुश्किलें आने से आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर करें।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सोच समझकर सभी काम पूरे होंगे और आपको किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और कुछ नई चीजों को भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

 

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपके वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी।

 

 

सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा ना समझें। परिवार में किसी सदस्य को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसकी भी आप संज्ञान लेंगे और उसके लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से भी मिलना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो इससे आपके परिवार के सदस्यों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।

 

 

 

 

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई सरकारी काम आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी परिवार के सदस्यों से खूब पटेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह बेवजह कानूनी हो सकता है। कोई मित्र आपको यदि इन्वेस्टमेंट संबंधित कोई प्लान बताएं, तो आप उसमें सोच समझकर धन लगाएं।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपकी बेफिजूल के खर्च करने की आदत के कारण आपका काफी धन व्यय होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए आप उन पर कोई जिम्मेदारी ना डालें। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर ले, नहीं तो बाद में आपको लेकर पछतावा हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने की आप योजना बना सकते हैं।

 

 

 

READ ALSO

Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद फलदायक रहने वाला हैं l

Rashifal: मकर राशि वालों का आज का दिन जिम्मेदारी भरा रहेगा। जानिए सभी राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन।

धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। राजनीति में भी आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।

 

 

 

 

मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा और यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो उसे वापस मिलने में समस्या आएगी। आपको अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी, उन्हें किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

 

 

 

 

कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए वैसे तो बढ़िया रहने वाला है, लेकिन फिर भी आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर चलना होगा और अपने कामों को आप कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। जीवनसाथी की कोई मन की इच्छा आप पूरी कर सकते हैं, जिसे आप पूरी करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।

 

 

 

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।

Related Posts

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए।
राशिफल

Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद फलदायक रहने वाला हैं l

February 10, 2026
Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal: मकर राशि वालों का आज का दिन जिम्मेदारी भरा रहेगा। जानिए सभी राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन।

February 8, 2026
Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए

February 7, 2026
Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए।
राशिफल

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए।

February 5, 2026
Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

Rashifal: सिंह राशि वालों का आज का दिन सफलता भरा रहेगा। पढ़िए दैनिक राशिफल।

February 4, 2026
Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

Rashifal : कन्या राशि वालों का आज का दिन उन्नति की ओर ले लेजाएगा। पढ़िए दैनिक राशिफल।

February 3, 2026
Next Post
अमेरिका और भारत व्यापार पर अंतरिम समझौते जल्द पेश करेगा।

अमेरिका और भारत व्यापार पर अंतरिम समझौते जल्द पेश करेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

shameful: 70 साल से अधिक उम्र की दो महिलाओं से किया दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

March 27, 2022

बॉयफ्रेंड के शादी के दिन गर्लफ्रेंड ने की खुदकुशी:सुसाइड नोट में लिखा-भैया उसको बताना मैं कितना प्यार करती थी उससे

April 23, 2022
Vodafone Idea: Vodafone Idea ने लॉन्च किया 365 दिन बाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इसके आगे Jio-Airtel भी फेल

Vodafone Idea: Vodafone Idea ने लॉन्च किया 365 दिन बाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इसके आगे Jio-Airtel भी फेल

October 17, 2025

पंजाब ने जीता मैच, बेंगलोर की बहुत बड़ी हार, जानिए पूरे मैच का हाल

May 14, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • 8वें वेतन आयोग पर एक बड़ा अपडेट कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्ते, पेंशन के..
  • अमेरिका और भारत व्यापार पर अंतरिम समझौते जल्द पेश करेगा।
  • Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि फल वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल।
  • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In