Rashifal
आज 26 नवंबर 2026, गुरुवार को प्रतिपदा से द्वितीया तिथि का संयोग है. मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो चुकी है. आज चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है.
मेष राशिफल
आज मेष राशि वाले जातकों की आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. बुद्धि और कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त करेंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी. अधिकांश समय आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे.
वृषभ राशिफल
आज माता-पिता या अन्य वृद्धजनों के प्रति आदर भावना बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर बनेंगे और नए व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. राजकीय पक्ष से समर्थन मिल सकता है.
मिथुन राशिफल
आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं, फिर भी इससे कोई हानि नहीं होगी. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और मान-सम्मान मिलेगा. नए लोगों से संपर्क होगा और शुभ समाचार मिलेगा. गृह, भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा. सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी.
कर्क राशिफल
आज बुद्धि और चतुराई से कार्यक्षेत्र की विपरीत स्थितियों में सुधार होने की संभावना है. सामाजिक विकास होगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. मानसिक शक्तियों में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा और घरेलू समस्याओं का निवारण होगा.
सिंह राशिफल
आज व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी. प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे. अवसरों का फायदा उठाएं. परिवार में मांगलिक कार्य होगा और सगे-संबंधियों का आवागमन बना रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या राशिफल
आज कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी दूर होगी और सेहत में सुधार होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
तुला राशिफल
आज आप कुछ कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नवीन व्यापारिक योजना सफल होगी और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए प्रगतिदायक रहेगा. विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. बिगड़े हुए कार्य बनेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो बाद में लाभकारी सिद्ध होगी. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
धनु राशिफल
आज आजीविका की दिशा में चल रहे आपके कुछ प्रयास पूरे होंगे. व्यवसाय में धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी बहुत पुरानी अभिलाषा की पूर्ति होने का योग है.
मकर राशिफल
आज दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है. शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना का भय और अधिक खर्च होने की संभावना है. कोई नई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझ-बूझ से उसे सुलझा लेंगे. संतान संबंधी समस्या हल होगी और बकाया रकम की प्राप्ति होगी.
कुंभ राशिफल
आज घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा और मानसिक चिंता बढ़ेगी. गलत लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध हो सकती है. दिमागी तनाव रहेगा. व्यापार और व्यवसाय में कुछ समस्याएं हो सकती हैं. जोखिम भरे काम न करें.
मीन राशिफल
आज रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है.














