• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्यात संवर्धन के प्रयासों से राज्य से होने वाले निर्यात में लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोतरी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 31, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर: राज्य सरकार की नवीन औद्योगिक नीति वर्ष 2019-24 में निर्यात संवर्धन के किए गए प्रावधानों से पिछले तीन वर्षो में राज्य से होने वाले निर्यात के आकार में लगभग पौने तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में राज्य से कुल 9067.92 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ था, जबकि वर्ष 2021-22 में 25241.13 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है। वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2021-22 में आयरन एवं स्टील के निर्यात में लगभग साढ़े सात गुना, चावल के निर्यात में 4.68 गुना तथा एल्यूमिनियम तथा एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में लगभग दो गुना वृद्धि दर्ज की गई। गौरतलब है कि राज्य की वर्ष 2019-24 की औद्योगिक नीति में अनेक उद्योग हितैषी प्रावधान किए गए हैं। उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, सिंगल विंडो प्रणाली के साथ अनेक रियायतें दी गई हैं। राज्य से निर्यात किए जाने वाले उत्पादों को करों में विशेष रियायत देने, निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के इकाई स्तर से निकटतम बंदरगाह तक परिवहन लागत पर अनुदान का प्रावधान किया गया है। राज्य की औद्योगिक नीति में निर्यात संवर्धन के प्रावधानों से पिछले तीन वर्षाे में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 के मध्य राज्य के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 9067.92 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल में 1827.01 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में 981.12 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 3072.03 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 17199.97 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल 5487.16 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में से 3423.06 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 3159.76 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी राज्य से होने वाले निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 25241.13 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल 8559.12 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में 7386.13 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 6026.48 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।
निर्यातोन्मुखी उद्योगों को परिवहन अनुदान दिए जाने के प्रावधान के तहत उत्पाद के निर्माण स्थान से निर्यात स्थान तक वास्तविक भाड़ा के बराबर सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक नीति के अनुसार सहायता की अधिकतम सीमा 30 लाख रूपए प्रतिवर्ष होगी, जो औद्योगिक नीति 2019-24 की समयावधि तक मिलेगी। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा राज्य में निर्यात हेतु उत्पादों के चयन एवं उनकी गुणवत्ता निर्धारण के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के साथ निर्यात संवर्धन हेतु राष्ट्रीय स्तर की अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे राज्य में निर्यात संवर्धन के प्रयासो को अच्छी सफलता मिल रही है।

READ ALSO

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पिछले तीन वर्षो में चावल, आयरन एवं स्टील तथा एल्यूमिनियम एवं एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। चावल के निर्यात में लगभग 4.68 गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ से 1827.01 करोड़ रूपए के चावल का निर्यात हुआ था। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 5487.16 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021-22 में 8559.12 करोड़ रूपए के चावल का निर्यात हुआ। आयरन एवं स्टील उत्पादों के निर्यात में तीन वर्षो में लगभग साढ़े सात गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में 981.12 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील उत्पादों का निर्यात हुआ था। वर्ष 2020-21 में इसमें लगभग तीन गुना वृद्धि हुई। वर्ष 2020-21 में 3423.06 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील का निर्यात हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में दो गुना से ज्यादा वृद्धि हुई। वर्ष 2021-22 में 7386.13 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील उत्पादों का निर्यात हुआ। इसी तरह एल्यूमिनियम एवं एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में तीन वर्षो में लगभग दो गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में 3072.03 करोड़ रूपए के एल्यूमिनियम के उत्पादों का निर्यात हुआ था। वर्ष 2020-21 में 3159.76 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021-22 में 6026.48 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ।

Related Posts

देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

October 11, 2026
अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
देश

Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत

October 11, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

October 11, 2026
देश

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026
देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
Next Post

बस्तर और सरगुजा संभागों में नए कॉलेज खोलना प्राथमिकता : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल..!

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
भारत की हार में सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, ऐन मौके पर चूका; जबकि IPL में बनाए रन

भारत की हार में सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, ऐन मौके पर चूका; जबकि IPL में बनाए रन

November 21, 2025
Google Chrome: Google यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी; तुरंत करें यह काम..

Google Chrome: Google यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी; तुरंत करें यह काम..

October 25, 2025
Chhattisgarh Latest News: रायपुर में पीएम मोदी के आगमन के लिए तैयारियां शुरू, 01 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chhattisgarh Latest News: रायपुर में पीएम मोदी के आगमन के लिए तैयारियां शुरू, 01 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल

October 24, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Shardiya Navratri 2026: आज नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की ऐसे करें पूजा दूर होगी हर परेशानी
  • Rashifal आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अटके काम भी पूरे होने के योग, पढ़े मेष से लेकर मीन राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Ind Vs WI: तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In