गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एक बार फिर बढ़ने लगी है. भोपाल रेल मंडल ने अब तक 18 से अधिक समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी बनी हुई है.
रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए गोरखपुर, पुणे और मुंबई के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी किया गया है. हालांकि इन समर स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्रियों क नियमित ट्रेनों के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत तक अधिक किराया देना पड़ रहा है. ये विशेष ट्रेनें सीमित समय के लिए चलाई जा रही है.
देखें ट्रेनों का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (मांग के आधार पर) प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
ट्रेन संख्या 01416, गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन, 2 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक (मांग के आधार पर) प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी.
यह विशेष ट्रेन मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी. ट्रेन संख्या 01079, CSMT-गोरखपुर स्पेशल, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक (मांग के आधार पर) प्रतिदिन CSMT स्टेशन से रात 10:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
इसी तरह ट्रेन संख्या 01080, गोरखपुर-CSMT स्पेशल, 3 अप्रैल से 2 मई, 2026 तक (मांग के आधार पर) प्रतिदिन गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12:40 बजे (आधी रात) CSMT पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
टिकट कैसे बुक करें
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए, IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या ‘IRCTC Rail Connect App’ पर एक अकाउंट रजिस्टर करें. इसके बाद, आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा फिर ‘From’ (शुरू होने वाला स्टेशन) और ‘To’ (मंज़िल वाला स्टेशन) भरें, अपनी यात्रा की तारीख चुनें, और ‘Search Trains’ पर क्लिक करें. उपलब्ध ट्रेनों की सूची में से, अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास (जैसे, Sleeper, 3AC, 2AC) चुनें. यात्रियों के नाम, उम्र और सीट की पसंद डालें. क्रेडिट-डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI का इस्तेमाल करके टिकट का पेमेंट करें. पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट आपको ईमेल और SMS के जरिए भेज दिया जाएगा
















