jharkhand Car Accident झारखंड के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर है। रांची-पटना नेशनल हाईवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। राजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। IANS ने पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी है।
एक शख्स घायल, चल रहा इलाज, रात 2 बजे हुआ हादसा
इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसका इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 2 बजे कुजू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैंकी में बीजेपी कार्यालय के पास हुआ, जब 14 लोगों को ले जा रही एक एसयूवी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Read more Bihar news: कोसी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से मची अफरातफरी, इमरजेंसी खिड़की से कूदे यात्री
पीड़ित बिहार के नालंदा जिले के जंगहारो गांव के रहने वाले थे और राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल थे। हादसे में बचे एकमात्र व्यक्ति को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकालने में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन का सामने आया बयान
रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अनिल कुमार ने बताया कि ये सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगहारो गांव के रहने वाले थे और राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
रामगढ़ जिले के कुजू आउटपोस्ट (OP) थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैंकी में, रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कल रात करीब 2:00 बजे बिहार के नालंदा जिले से आ रही एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे।
पीएम मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा, जताया शोक
झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत पीड़ा हुई। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही कामना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PMNRF से जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
झारखंड के सीएम का सामने आया बयान
jharkhand Car Accidentझारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “रामगढ़ में पैंकी गांव के पास NH-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है।”














