• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जिले के हरेक घर में नल के जरिए पानी पहुंचाना लक्ष्य है ईई चौधरी का

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 9, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़। जल जीवन मिशन अंतर्गत रायगढ़ जिले के हर घर में नल से समयसीमा में पानी पहुंचाना ही लक्ष्य है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने भी संकल्पित हूं। वहीं, भविष्य में जल संकट की विकट स्थिति न बने, इसके लिए पौधरोपण करते हुए पानी का दुरुपयोग रोकने के साथ वाटर स्टोरेज भी मौजूद समय की मांग है। यह कहना है-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता परीक्षित चौधरी का।

मूलतः महासमुंद जिले के ग्राम परसदा (सराईपाली) निवासी और रसायन शास्त्र के सेवानिवृत्त प्राध्यापक चैनसिंह चौधरी तथा स्व. श्रीमती सावित्री देवी के घर 1 फरवरी को 1967 को जन्म लेने वाले परीक्षित चौधरी दो भाईयों एवं एक बहन में सबसे बड़े हैं। अम्बिकापुर के होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा पहली से छठवीं तक प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा के बाद सातवीं और आठवीं की पढ़ाई इन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर रींवा में की। नवमीं से ग्यारहवीं मैट्रिक की पढ़ाई बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 भिलाई में पूरी कर रायपुर गए और वहां गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (एनआईटी) से 1990 में सिविल इंजीनियरिंग पास आउट हुए।

READ ALSO

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

MLC Election Results: बिहार, यूपी समेत 4 राज्यों में आज आएंगे MLC के चुनाव के नतीजे

*पॉली कॉलेज में अंशकालीन शिक्षक के तौर पर हुई शुरुआत*

सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होते ही परीक्षित चौधरी दुर्ग के पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंशकालीन शिक्षक के रूप में अपने कैरियर का श्रीगणेश किया। 1991 से 92 तक सालभर पॉली के स्टूडेंट्स को तकनीकी ज्ञान देने वाले परीक्षित ने फिर 92-93 में इंदौर से एमटेक भी किया। वहीं, सीपीडब्ल्यूसी के एंट्रेंस एक्जाम पास कर जूनियर इंजीनियर के रूप में 6 माह काम किया। इसी तरह पीडब्ल्यूडी में भी जेई बने और 94 से फरवरी 95 तक मुंबई में रहे। चूंकि, परीक्षित के पिता शिक्षाविद थे इसलिए पारिवारिक वातावरण काफी शिक्षित होने का असर भी इन पर खूब पड़ा और ये बगैर कोचिंग के सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते गए।

*पीएससी परीक्षा ने बदली तकदीर*

अविभाजित मध्यप्रदेश में रहने के दौरान परीक्षित चौधरी ने पीएससी परीक्षा में अपना भाग्य आजमाया तो 1995 में इंजीनियरिंग सर्विस में सहायक अभियंता के रूप में राजधानी भोपाल में इन्होंने चार्ज सम्हाला। सालभर बाद रायगढ़ आए और 1996 से 2006 तक रहे। फिर, 2008 से 08 तक राजधानी रायपुर के प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ रहे। इस दौरान 08 से 10 तक महासमुंद में प्रभारी कार्यपालन अभियंता का कामकाज देखने वाले श्री चौधरी का प्रमोशन हुआ और 2010 से 12 तक जांजगीर-चाम्पा जिले में कार्यपालन अभियंता बने। 2012 से 13 तक प्रमुख अभियंता कार्यालय रायपुर, फिर 13 से 17 तक महासमुंद, 17 से 20 तक बेमेतरा, 20 से 22 तक प्रमुख अभियंता रायपुर के बाद विगत 29 जनवरी से रायगढ़ में कार्यपालन अभियंता की कमान सम्हाल रहे हैं।

*जीवनसंगिनी रेवती और दो बेटों से महकता है घर आंगन*

2006 में परीक्षित जब सहायक अभियंता थे, तब उन्होंने महासमुंद के पन्धी में रहने वाली रेवती को अपना हमसफर बनाया और अग्नि के समक्ष सात फेरे लेते हुए सामाजिक रीति रिवाज से विवाह किया। परीक्षित और रेवती की दाम्पत्य रूपी उपवन में पुत्र रूपी दो फूल खिले। बड़ा बेटा विवेक चौधरी वर्तमान में धर्मनगरी प्रयागराज में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एक्सिक्यूटिव हैं तो छोटा बेटा मलय ग्रेजुएशन कर चुका है। ऐसे में परीक्षित चौधरी खुशहाल परिवार का आनंद लेते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

*चिला और टमाटर की चटनी है पसंदीदा व्यंजन*

खेल के प्रति रुझान रखने वाले परीक्षित चौधरी को फुटबॉल, क्रिकेट, शतरंज और बैडमिंटन खेलने में खूब मजा आता है तो छत्तीसगढ़िया व्यंजन चिला और टमाटर की चटनी के ये दीवाने हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्में देखने के शौकीन परीक्षित को बनावटी बोल बोलने वाले दोमुंहे शख्सों से परहेज हैं तो सीधे-साधे व खुले दिल वाले इनको पसंद हैं। संतान प्राप्ति इनके जीवन के सर्वाधिक खुशी के क्षण हैं। धार्मिक महाग्रन्थ रामायण इनकी पसंदीदा पुस्तक है तो मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं इनकी फेवरेट है।

*प्रदूषण की मार से कराह रहे रायगढ़ को स्वच्छ बनाने की है दरकार*

ईई चौधरी बताते हैं कि पहले के रायगढ़ और अब की औद्योगिक नगरी में काफी बदलाव है। औद्योगिकरण के विस्तार के साथ प्रदूषण भी हावी है। ऐसे हालात में पर्यावरण संरक्षण के लिए रायगढ़ को साफ सुथरा बनाने की दिशा में काफी काम करना निहायत जरूरी है। लोगों को भी इसके लिए और जागरूक होना चाहिए। सार्वजनिक स्थलों को भी घर की तरह साफ सुथरा रखें तो सुघ्घर रईगढ़ की परिकल्पना जरूर पूरी होगी।

*पानी को पाताल में जाने से रोकने के लिए हों जागरूक*

श्री चौधरी भी मानते हैं कि भू-जल स्तर में काफी गिरावट आई है। नलकूप आधारित कृषि बढ़ने पर फसल चक्र परिवर्तन की आवश्यकता है। ग्रीष्मकालीन धान में भी कमी की जरूरत है। हालांकि, वाटर स्टोरेज के लिए राज्य सरकार का नरवा कार्यक्रम संचालित है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छोटे नालों से बड़ी नदियों में पानी रोकने की महत्वपूर्ण मुहिम चल रही है, जिसका बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है। अब वक्त है कि ग्रामीण इलाकों में वृहद स्तर पर न केवल पौधरोपण करना चाहिए, बल्कि उसके संरक्षण पर भी ध्यान देते हुए पानी का दुरुपयोग रोकने लोगों को सचेत होना चाहिए।

*प्रशासनिक अधिकारी नहीं बनते तो शिक्षक होते*

कार्यपालन अभियंता श्री चौधरी कहते हैं कि कलेक्टर भीम सिंह काफी संवेदनशील हैं। वे त्वरित निदान करने में माहिर हैं, इसलिए यहां बेहतर प्रशासनिक कार्य होता है। अंत में उन्होंने कहा कि अगर वे प्रशासनिक अफसर नहीं बनते तो शिक्षक बनकर ज्ञान की रोशनी बिखेरते रहते।

Related Posts

देश

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

October 27, 2026
देश

MLC Election Results: बिहार, यूपी समेत 4 राज्यों में आज आएंगे MLC के चुनाव के नतीजे

October 27, 2026
देश

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026
देश

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
देश

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

October 25, 2026
देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
Next Post

घरघोड़ा पुलिस ने पशुक्रूरता के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Petrol – Diesel Price Update: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज कीमतें घटी हैं या बढ़ी हैं? यहां चेक करें लिस्ट.

Petrol – Diesel Price Update: देश के कई राज्यों में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आपके शहर में क्या है भाव??

October 26, 2025
माता वैष्णो देवी मंदिर में साल की पहली बर्फबारी त्रिकुटा पर्वत पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

माता वैष्णो देवी मंदिर में साल की पहली बर्फबारी त्रिकुटा पर्वत पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

January 23, 2026
Raigarh News : खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

Raigarh News : खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

May 14, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

January 22, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
  • Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे 202 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें -कलेक्टर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In