• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 14, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*14 मई, रायगढ़* । खरसिया शहर से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में चौकी खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटर स्टेट स्तर पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कार को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक निकला, जिसने पहले से पूरी योजना बनाकर कार की डुप्लीकेट चाबी तैयार की थी और वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर उसका उपयोग कर रहा था। आगे वाहन को डेंटिंग-पेंटिंग कर बेचने की तैयारी थी, लेकिन एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।

READ ALSO

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

 

प्रकरण में दिनांक 06 मई 2026 को प्रार्थी संदीप कुमार ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी उपयोग में लाई जा रही वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एमटी 7666 घर के सामने से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें वाहन को एक होटल तक जाते देखा गया। होटल स्टाफ से पूछताछ में उस व्यक्ति की जानकारी मिली जो वाहन लेकर आया था। होटल में जमा पहचान दस्तावेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मोहम्मद आमिर तक पहुंची, जिसका मोबाइल उपयोग दिल्ली क्षेत्र में पाया गया ।

जांच के दौरान वाहन स्वामी विजय जो प्रार्थी संदीप कुमार का जीजा है ने बताया कि नवंबर 2025 में उसकी वेन्यु कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन की मरम्मत दिल्ली के एक मैकेनिक से कराई गई थी। इसी सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना हुई। लगातार तीन दिन तक पतासाजी के बाद आरोपी मोहम्मद आमिर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले ही वाहन की डुप्लीकेट चाबी तैयार कर रखी थी और वाहन के जीपीएस सिस्टम की जानकारी होने के कारण योजनाबद्ध तरीके से खरसिया आकर कार चोरी की। आरोपी ने कार का मूल नंबर बदलकर दिल्ली नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करना भी स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग क्षेत्र से चोरी गई वेन्यू कार बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन को डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आमिर, पिता मुस्ताक हुसैन, उम्र 39 वर्ष, निवासी शाहदरा दिल्ली/हाल मुकाम लोनी गाजियाबाद से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की वेन्यू कार बरामद कर विधिवत जब्त की गई।प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धोखाधड़ी की धारा 318 बीएनएस जोड़ी गई है । आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर खरसिया लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर माल मुल्जिम पतासाजी, आरोपी गिरफ्तारी कार्यवही में प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा, आरक्षक कीर्ति सिदार, आरक्षक केशव चौहान तथा थाना साइबर के आरक्षक धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, रायगढ़ पुलिस तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और प्रोफेशनल पुलिसिंग से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचायेगी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
Next Post
Chattisgarh top news: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Chattisgarh top news: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

शराबी जेठ पर बहू गुस्से में डाली गर्म पानी, ईलाज दौरान मौत…. ● मर्ग जांच पर आरोपी महिला पर गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज, कोसीर पुलिस की कार्रवाई में गई जेल….

June 20, 2022
ऑनलाइन गेमिंग पर ‘सुप्रीम’ फैसला, दांव पर लगा पैसा माना जाएगा जुआ, देना होगा GST

ऑनलाइन गेमिंग पर ‘सुप्रीम’ फैसला, दांव पर लगा पैसा माना जाएगा जुआ, देना होगा GST

May 27, 2026
Ration Card Cancelled: Ration Card धारकों को बड़ा झटका, 20 हजार परिवारों को नहीं मिलेगा सरकारी राशन, जानें क्या है पूरा मामला

Ration Card Cancelled: Ration Card धारकों को बड़ा झटका, 20 हजार परिवारों को नहीं मिलेगा सरकारी राशन, जानें क्या है पूरा मामला

November 8, 2025

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा

September 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची
  • ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में सीरीज, लिस्ट में देखे कौन – कौन सा शामिल है नाम
  • Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In