CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम का वेट कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से क्लास 10 के परिणाम को जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। हलांकि, सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 के परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा, इस बात की कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र-छात्राएं वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी पिन) को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें।
इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिर में स्टूडेंट्स अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
पिछले 10 साल में CBSE क्लास 10 का रिजल्ट जारी होने की तारीख
2025 – 13 मई
2024 – 13 मई
2023 – 12 मई
2022 – 22 जुलाई
2021 – 3 अगस्त
2020 – 15 जुलाई
डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
इसके बाद स्टूडेंट्स अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें।
इसके बाद 10वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं।
इसके बाद सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 का परिणाम वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें।
इसके बाद सीबीएसई बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें।
अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
















