देश कि राजधानी दिल्ली में मेयर चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही इसे लेकर भाजपा पार्षदों ने दौड में पकड़ी रफ्तार। भाजपा पार्षद अपने-अपने मालिक की गणेश परिक्रमा में दिन रात लगे हुए हैं।
अपने-अपने पक्ष में समीकरण और संगठन के प्रति समर्पण का दावा लेकर शीर्ष नेताओं को संपर्क कर अपने नाम पर सहमति बनवाने की प्रयास कर रहे है। वहीं, लंबी समय के बाद ले दे कर आखिरकार 29 अप्रैल को होने वाले मेयर व उप मेयर के चुनाव के साथ स्थायी समिति के खाली हुए तीन पदों के चुनाव भी होंगे।
इन तारीखों का हुआ ऐलान
एमसीडी के निगम सचिव कार्यालय द्वारा जारी मेयर चुनाव की अधिसूचना के अनुसार 23 तारीख तक कार्यदिवस नामांकन किए जा सकेंगे। जबकि चुनाव की प्रक्रिया 29 अप्रैल को दो बजे से शुरू होगी।

निगम का कार्यकाल कितने वर्ष का है..??
नामांकन में दो पार्षदों को प्रस्तावक और अनुमोदक के तौर पर हस्ताक्षर चाहिए होंगे। यह चुनाव निगम के मेयर के पांचवे कार्यकाल के होंगे। हालांकि निगम का कार्यकाल जनवरी 2028 तक है। ऐसे में अगले वर्ष भी मेयर व उप मेयर पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
AAP के सामने होगी स्थायी समिति के दो पदों पर वापसी की चुनौती
मेयर चुनाव के साथ स्थायी समिति के सदन से खाली हुए तीन पदों पर भी चुनाव होगा। इन तीन पदों में से दो पद APP के पास थे लेकिन निगम सदन में आप का संख्याबल बहुत ही कम होने के कारण यह चुनौतीपूर्ण रहेगा।
जब तीन पदों के चुनाव हुए थे तो आप सत्ता में थी लेकिन APP के पार्षदों का बागी होकर या तो भाजपा में शामिल हो जाने या फिर अलग दल बनाने की वजह से APP की संख्या 100 के पास ही रह गई है। यही कारण है कि APP के लिए यह चुनौतीपूर्ण रहेगा। जबकि भाजपा की तीन में दो पद जीतने की आशंका पूरी है।
अनुभवी और ईमानदार छवि के पार्षद की तलाश
भाजपा ने मेयर व उप मेयर चुनाव के लिए पांच सदस्यीय एक कमेटी बनाई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री, अल्का गुर्जर और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसमें शामिल हैं। इसमें अनुभवी और ईमानदार छवि के पार्षद की तलाश है।
रेस में शामिल हुए इन दिग्गजो के नाम
पूर्व में हुई छंटनी के बाद अब कुछ नाम और मेयर व उप मेयर पद की दौड़ में शामिल हुए हैं। जिसमें दक्षिणी दिल्ली में वसंत कुंज से पार्षद जगमोहन महलावत का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पीतमपुरा से पार्षद अमित नागपाल व चांदनी चौक से पार्षद सुमन गुप्ता का नाम शामिल है। जबकि पहले से ही नेता सदन प्रवेश वाही, स्थायी समिति की चेयरपर्सन सत्या शर्मा, मेयर राजा इकबाल सिंह, उप मेयर जय भगवान यादव का नाम पहले ही मजबूती से इसके लिए दावेदार के तौर पर माना जा रहा है।













