• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, June 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू: यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 20, 2026
in छत्तीसगढ़
बिलासपुर में ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू: यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ऑटो चालकों (Bilaspur Auto Rules) की पहचान आसान बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब सभी ऑटो चालकों के लिए खाकी वर्दी पहनकर वाहन चलाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय को लागू करने के लिए ऑटो संघ के अनुरोध पर चालकों को सात दिनों का समय दिया गया है।

सात दिन बाद होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद यदि कोई ऑटो चालक बिना वर्दी के वाहन चलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड के साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

दस्तावेज रखना भी अनिवार्य

पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ऑटो चालकों को वाहन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज अपने साथ रखना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेज पाए जाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बेतरतीब पार्किंग पर सख्त रुख

शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में ऑटो की अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।

  • निर्धारित स्टैंड के बाहर वाहन खड़ा करने पर सीधी जब्ती
  • मौके पर चालान के बजाय सीधे कोर्ट में पेशी
  • नो-पार्किंग और नो-एंट्री जोन में सख्त कार्रवाई

इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए विशेष निर्देश

ई-रिक्शा चालकों को नंबर प्लेट बड़े आकार और स्पष्ट अक्षरों में लिखवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पहचान में आसानी हो सके।

सुरक्षा और अनुशासन पर जोर

यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

  • नशे की हालत में वाहन चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग वर्जित
  • लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई

मानवीय व्यवहार रखने की अपील

प्रशासन ने चालकों से यह भी अपील की है कि वे महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के साथ मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार करें, जिससे सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

इन नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

  1. खाकी यूनिफार्म पहनना अनिवार्य
  2. सभी वैध दस्तावेज साथ रखना जरूरी
  3. नशे में वाहन चलाना प्रतिबंधित
  4. बेतरतीब पार्किंग पर वाहन जब्त
  5. नंबर प्लेट स्पष्ट और बड़े आकार में अनिवार्य
  6. नो-पार्किंग/नो-एंट्री में वाहन खड़ा करना दंडनीय
  7. मोबाइल उपयोग और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग वर्जित
  8. यात्रियों के प्रति मर्यादित व्यवहार आवश्यक

घटना के बाद लिया गया फैसला

यह निर्णय हाल ही में रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुए एक गंभीर हादसे के बाद लिया गया है। 5 अप्रैल की शाम अश्वनी नगर में एक महिला को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला के सिर में 18 टांके लगे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है।

Related Posts

संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 14, 2026
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़

आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री

June 14, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 14, 2026
अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

June 14, 2026
जांजगीर-चांपा को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, 295 करोड़ के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा को मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, 295 करोड़ के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

June 14, 2026
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

June 14, 2026
Next Post
Weather Update:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 45°C पार;जानें आज का ताजा मौसम अपडेट

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: 44°C के पार पारा, रायपुर-दुर्ग संभाग में हीटवेव अलर्ट जारी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Gold silver price: अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड-सिल्वर में भी चमक! सोना ₹2600 और चांदी ₹5564 उछली
  • Share Market: अमेरिका-ईरान समझौते से शेयर बाजार में आया तूफान… Sensex 1100 अंकों की छलांग, फाइनेंशियल और एविएशन शेयरों में आई तूफानी तेजी
  • Advance tax deadline: एडवांस टैक्स भरने की आज है आखिरी तारीख, चूक गए तो लगेगा भारी ब्याज
  • Somvati Amavasya 2026: आज है सोमवती अमावस्या, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी जानकारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In