मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 208.84 अंक (0.27%) की गिरावट के साथ 77,094.79 पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 42.80 अंक (0.18%) टूटकर 24,049.90 पर कारोबार की शुरुआत करता दिखा। ध्यान रहे कि सोमवार को बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला।
सोमवार को सेंसेक्स 639.42 अंक (0.83%) की तेजी के साथ 77,303.63 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 194.75 अंक (0.81%) चढ़कर 24,092.70 पर बंद हुआ था।
ज्यादातर शेयर लाल निशान में खुले
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 22 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 की बात करें तो 50 में से केवल 13 शेयर बढ़त में खुले, 34 शेयरों में गिरावट रही और 3 शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।
सेंसेक्स में एलएंडटी का शेयर सबसे ज्यादा 0.36% की बढ़त के साथ खुला, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 1.25% की गिरावट के साथ खुला।
इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स के जिन शेयरों ने बढ़त के साथ शुरुआत की, उनमें टीसीएस 0.28%, अडाणी पोर्ट्स 0.21%, बीईएल 0.13%, एनटीपीसी 0.07%, आईसीआईसीआई बैंक 0.07%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.05% और बजाज फाइनेंस 0.03% शामिल रहे।
इन स्टॉक्स में दिखी गिरावट
वहीं दूसरी ओर एटरनल में 1.21%, एक्सिस बैंक 0.84%, ट्रेंट 0.80%, इंडिगो 0.78%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66%, टाइटन 0.63%, बजाज फिनसर्व 0.59%, एशियन पेंट्स 0.48%, सन फार्मा 0.45%, इन्फोसिस 0.43%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38%, एचडीएफसी बैंक 0.35%, आईटीसी 0.30%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29%, मारुति सुजुकी 0.28%, भारती एयरटेल 0.25%, एचसीएल टेक 0.22%, टेक महिंद्रा 0.13%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11%, टाटा स्टील 0.05% और पावर ग्रिड 0.03% की गिरावट के साथ खुले।














