छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन के लिए 14 मई तक करें आवेदन
बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के अवलोकन के लिए छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिजल्ट के 15 दिन में आवेदन करना जरूरी
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर ही आवेदन करना जरूरी होगा।
बोर्ड के यह भी निर्देश
ने निर्देश में साफ कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।














