• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर अब 4% की छूट, 30 दिसंबर तक मिलेगा सीधा लाभ

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 23, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhattisgarh news raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और नगर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है। रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक टीएल (TL) समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। महात्मा गांधी सदन स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तय लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाए।

 

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने पर 4% की छूट

राजस्व संग्रह को गति देने के लिए नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में करदाताओं को विशेष प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो नागरिक 31 दिसंबर 2026 तक अपना पूरा संपत्तिकर (प्रॉपर्टी टैक्स) जमा करेंगे, उन्हें नियमानुसार 4% की छूट प्रदान की जाए। इस छूट का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए सभी जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों को अभियान चलाकर वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, लंबे समय से टैक्स न भरने वाले बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

 

ये भी पढ़ेंBihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

निगम क्षेत्र में पानी की बर्बादी और राजस्व घाटे को रोकने के लिए अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर में चल रहे अवैध नल कनेक्शनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाकर उन्हें नियमित किया जाए और संबंधित उपभोक्ताओं से नियमित जलकर वसूला जाए। इसके अतिरिक्त, आम जनता को राहत देते हुए संपत्ति के नामांतरण (Mutation) से जुड़े लंबित आवेदनों का एक निश्चित समयसीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। बैठक में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही ई-चालान की संयुक्त कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

सफाई व्यवस्था पर कड़ी नजर: ‘पहले और बाद’ की तस्वीरों से हुई समीक्षा

शहर की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए आयुक्त ने विशेष तरीका अपनाया। समीक्षा के दौरान उन्होंने सफाई से जुड़ी जनशिकायतों के निपटारे की स्थिति जानी और स्थलों की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें (Before & After Pictures) देखकर कार्यों की गुणवत्ता जांच की। जोन कमिश्नरों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को पहली प्राथमिकता पर रखें और कचरा प्रबंधन में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें।

त्योहारों से पहले सुधरेगी स्ट्रीट लाइटें, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

आगामी त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने पूरे शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं, ताकि नागरिकों को आवाजाही में परेशानी न हो। इसके साथ ही, शहर में तेजी से पनप रही अवैध प्लॉटिंग, अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया गया है। जिन निर्माणों को नियमानुसार समझौता (कंपाउंडिंग) कर वैध किया जा सकता है, उनमें तय प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी।

आवास योजनाओं, वाटर हार्वेस्टिंग और जनशिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

Chhattisgarh news raipurशहर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत अधूरे पड़े मकानों व निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और उनका उचित रखरखाव करने वाली संस्थाओं व नागरिकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर जनदर्शन और आम जनता से मिलने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा के भीतर हल करने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Trending News In CG: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! छत्तीसगढ़ समेत इन 6 राज्यों के भारी बारिश का अलर्ट

October 24, 2026
अन्य खबर

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल लागू, इस दिन से बदल जाएगा कई फ्लाइट्स का समय

October 24, 2026
Next Post

OTT RELEASE THIS WEEK: इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 9 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने मिलकर रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाली बनी पहली जोड़ी

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने मिलकर रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाली बनी पहली जोड़ी

December 28, 2025
डेथ के बाद कौन चलाएगा फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट? डिजिटल वसीयत लिख सकेंगे लोग, जानें क्या है प्लान

डेथ के बाद कौन चलाएगा फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट? डिजिटल वसीयत लिख सकेंगे लोग, जानें क्या है प्लान

April 28, 2026
Indian Railways Refund Rules: कोहरे से ट्रेन हो गई लेट? तो वापस कैसे मिल सकता है टिकट का पूरा पैसा… यहां जानें पूरा प्रोसेस

Indian Railways Refund Rules: कोहरे से ट्रेन हो गई लेट? तो वापस कैसे मिल सकता है टिकट का पूरा पैसा… यहां जानें पूरा प्रोसेस

December 20, 2025
FD Rates: नवंबर में बैंक ऑफ इंडिया समेत इन 5 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, यहां जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

FD Rates: नवंबर में बैंक ऑफ इंडिया समेत इन 5 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, यहां जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

November 26, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • HDFC Bank Alert: आज अस्थायी रूप से बंद रहेगी HDFC बैंक की ये 3 सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी
  • Dividend Stock: 1 शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देगी सरकारी तेल कंपनी, जानिए रिकॉर्ड डेट
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • November Rules Change: 1 नवंबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In