• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, May 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 1, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जिले के 170 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

01 मई, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित *“POLICE-YOUTH UNITY SPORTS”* के अंतर्गत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज रायगढ़ के अग्रोहा भवन में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शक्ति स्वरूप श्री हनुमंत जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, ₹24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त

Raigarh News : “आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डीएसपी श्री उन्नति ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद श्री सुरेश गोयल, नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल तथा वरिष्ठ ताइक्वांडो कोच श्री जयकुमार यादव मंच पर उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने रायगढ़ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में ताइक्वांडो के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं और रायगढ़ पुलिस द्वारा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जो निश्चित रूप से उनके भविष्य को नई दिशा देगा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायगढ़ पुलिस द्वारा “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” आयोजित करने का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच देना है, ताकि यहां के खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए इंडोर स्पोर्ट्स आयोजन को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ चर्चा की गई, जिसके बाद ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

एसएसपी ने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला ताइक्वांडो के सभी क्लब, कोच और खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है तथा रायगढ़ पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने मंच से वरिष्ठ ताइक्वांडो कोच श्री जयकुमार यादव तथा सभी कोच उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अपने प्रेरक संबोधन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बच्चों और युवाओं से खेल के मैदान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जितना जरूरी मंदिर जाना है, उतना ही जरूरी खेल के मैदान में जाना भी है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

उन्होंने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और इसे सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह, निरीक्षक अमित सिंह, रोहित बंजारे, मनीराम सोनवानी एवं उनकी पूरी टीम के योगदान और मंच संचालन कर रहे श्री राजेश डेनियल सर की सराहना की।

इस प्रतियोगिता में गर्ल्स एवं बॉयज की दो कैटेगिरी अंडर-14 और अंडर-17 में जिले भर के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। जिले के 10 ताइक्वांडो क्लबों के प्रशिक्षित खिलाड़ियों का आज सुबह वेट कराया गया, जिसमें कुल 170 प्रतिभागी शामिल हुए। आज शुभारंभ के साथ गर्ल्स वर्ग के मुकाबले 1-1 मिनट के दो राउंड में कराए गए, जिनके विजेता अगले राउंड में प्रवेश करेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा भी प्रस्तुत ताइक्वांडो प्रदर्शन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। बच्चों ने अपने अद्भुत आत्मविश्वास, अनुशासन और जज्बे के साथ शानदार तकनीकी प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों को भावुक होने के साथ प्रेरित भी किया। उनके साहस, समर्पण और खेल के प्रति जुनून ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कल सुबह बॉयज अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे तथा गर्ल्स और बॉयज दोनों वर्गों के फाइनल मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ इस दो दिवसीय खेल आयोजन का भव्य समापन होगा। रायगढ़ पुलिस ने जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

प्रतियोगिता को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए 15 ऑफिशियल, 20 कोच तथा दो राज्य स्तरीय रेफरी श्री राजकुमार शर्मा और श्री वेद प्रकाश जायसवाल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स, कोच तथा बच्चों के अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार एवं दोपहर भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का प्रेरक संदेश* :

*“युवा जितना खेल के मैदान से जुड़ेंगे, उतना ही अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा उनके जीवन का हिस्सा बनेगी। रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा, बेहतर मंच और उज्जवल भविष्य देना भी है।”*

Related Posts

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, ₹24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, 08 जुआरी गिरफ्तार, ₹24,200 नगदी और ताश पत्ती जब्त

May 1, 2026
Raigarh News : “आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार

April 30, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार

April 30, 2026
Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

April 29, 2026
Raigarh News:पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

April 28, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार

April 28, 2026
Next Post
CGBSE: D.El.Ed परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा Exam..

CGBSE: D.El.Ed परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा Exam..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh news:सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि । जेपी नड्डा ने दी बधाई।

Chhatisgarh news:सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि । जेपी नड्डा ने दी बधाई।

January 7, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार को 194 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

December 5, 2025
UGC NET December 2025: UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

UGC NET December 2025: UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

October 8, 2025

घर में जिसे आश्रय दिये उसी ने घर की महिला की लूटी अस्मत….पीड़ित महिला की चौकी खरसिया में रिपोर्ट, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड

May 3, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार
  • शालीनता और संवेदनशीलता – यही हो प्रशासनिक अधिकारी की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In