• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, August 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के कब खुलेंगे कपाट, कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था? जानें

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 18, 2026
in देश
चारधाम यात्रा 2026: यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के कब खुलेंगे कपाट, कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था? जानें
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देवभूमि उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन दिन से हो रहा है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। पिछले चार महीने से यात्रा की तैयारी में लगी सरकार ने पुख्ता इंतजाम के साथ सुखद यात्रा का दावा किया है।

18 लाख से अधिक श्रद्धालु करा चुके रजिस्ट्रेशन 

READ ALSO

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ठगी का पहचान, ऐसे यूजर्स को मिलेगा Alert

Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यात्रा हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू होकर, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ जाती है। अप्रैल-मई में पहाड़ों पर मौसम ठंडा रहता है, इसलिए गर्म कपड़े साथ रखना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड/पहचान पत्र और मोबाइल नंबर जरूरी है।

2025 की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड कायम हुआ था। पूरी यात्रा के दौरान करीब 50 लाख लोगों ने चारोधाम के दर्शन किए थे। 2024 में यह आंकड़ा 45 लाख 45 हजार के करीब था। उम्मीद की जा रही है इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी जिसको देखते हुए व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने बताया कि सम्पूर्ण यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन,43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है।हरिद्वार से लेकर सभी धामों में थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है।

बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान 

यात्रा आरंभ होने से पहले मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में 21 अप्रैल तक के लिए बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से यात्रा के सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार के स्तर पर अब तक बीस से अधिक बैठकें यात्रा को लेकर की जा चुकी हैं। यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी खुद सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में किया। सीएम का कहना है कि चारधाम यात्रा हमारी आर्थिकी का बड़ा स्रोत है ऐसे में सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया है।सरकार का उद्देश्य है कि यात्रा सुखद और सुचारु रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप यात्रा सुरक्षा व सुगमता की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी। ​आईजी स्वरूप ने कहा कि मानसून के दौरान खराब हुई सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। यात्रा रूट पर चिन्हित लैंडस्लाइड जोन की विशेष निगरानी की जा रही है और वहां SDRF, PWD व BRO की टीमों के साथ पर्याप्त जेसीबी मशीनों की तैनाती की गई है। यातायात प्रबंधन के लिए जगह-जगह आधुनिक साइनेज भी लगाए गए हैं।

​यात्रा की सुरक्षा के लिए लगभग 7000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें एडिशनल एसपी से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के जवान शामिल हैं। साथ ही, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियों की मांग की गई है, जिनके मई के प्रथम सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है। आईजी ने विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

चारधाम यात्रा 2026 कपाट खुलने की तिथियां

  • यमुनोत्री धाम= 19 अप्रैल 2026
  • गंगोत्री धाम= 19 अप्रैल 2026
  • केदारनाथ धाम= 22 अप्रैल 2026
  • बद्रीनाथ धाम= 23 अप्रैल 2026

Related Posts

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ठगी का पहचान, ऐसे यूजर्स को मिलेगा Alert
देश

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ठगी का पहचान, ऐसे यूजर्स को मिलेगा Alert

August 14, 2026
Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
देश

Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

August 14, 2026
census of India: जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी
देश

census of India: जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी

August 14, 2026
Uttarakhand Tunnel Accident: टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
देश

Uttarakhand Tunnel Accident: टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

August 14, 2026
HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं
देश

HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं

August 14, 2026
Leh Ladakh earthquake: भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता
देश

earthquake: भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

August 14, 2026
Next Post
ये महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन बिल था, सरकार की साजिश उजागर हुई’: प्रियंका गांधी

ये महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन बिल था, सरकार की साजिश उजागर हुई': प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

June 9, 2026

देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

April 4, 2022
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

June 6, 2026
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh news: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ*
  • *स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण*
  • *तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In