• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, April 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

बोरवेल में फंसे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डाक्यूमेंटरी फिल्म,रेस्क्यू टीम के लोगों ने जिस लगन और समर्पण भाव से काम किया, वह प्रशंसनीय: मुख्यमंत्री श्री बघेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg news मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन पर डाक्यूमेंटरी फिल्म बननी चाहिए। रेस्क्यू टीम के इस अनुभव को प्रदेश और देश के लोग समझ सकें। यह फिल्म भविष्य में ऐसी होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए भी सीख बनेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद के बोरवेल में फंसे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन में उल्लेखनीय भूमिका अदा करने वाले जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, सेना और पुलिस के जवानों सहित इस आपरेशन में सहयोग देने वाले लोगों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल की पढ़ाई, लिखाई एवं उसके चिकित्सा का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। मैं पूरी रेस्क्यू टीम और प्रदेश और देश की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने राहुल के शीघ्र रेस्क्यू के लिए दुआ की। आप सभी की सूझबूझ, मेहनत, लगन और हौसलों ने काम किया। सभी का लक्ष्य एक ही था, राहुल को बचाना और वह पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन दुरूह था, संकट आए, संघर्ष आए, लेकिन हिम्मत बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम की डॉक्यूमेंट्री बननी चाहिए ताकि लोग इसे देखें, समझें जिससे भविष्य में इस तरह की घटना को टाला जा सके। आप सभी का सम्मान कर मन नहीं भरा है, आप लोगों को और सम्मानित करने का मन करता है। बच्चे राहुल साहू को बोरवेल से निकालने वाले बालक नजरूल और पूरी टीम को राज्योत्सव में आमंत्रित किया जाएगा और वहां पर आप सभी का सम्मान होगा।

READ ALSO

5 KG वाले LPG सिलेंडरों की बिक्री 13 लाख के पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई, PNG का विस्तार भी तेज

Hormuz को ब्लॉक करेगा अमेरिका’, ट्रंप के ऐलान से ऊर्जा संकट को लेकर मची हलचल! बताई ये वजह

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी आप सभी डटे रहे, कड़ी धूप में, खुले मैदान में लगातार संघर्ष करते रहे। ईश्वर ने राहुल में कुछ कमी कर दी है, लेकिन दूसरी ओर कुछ खासियत भी दी है। राहुल की हिम्मत और संतोष ने बहुत बड़ा काम किया है। राहुल की पढ़ाई लिखाई और इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। स्पीच थेरेपी, श्रवण यंत्र लगवाने की जरूरत होगी तो उसका खर्चा भी राज्य सरकार उठायेगी। मैं रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी टीम को बधाई देता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती बहुत बड़ी थी पर हिम्मत और जोश में कोई कमी नही थी। जहां आवश्यकता थी वो सारे लोग उपस्थित रहे ,मशीनरी उपलब्ध होती गयी। उन्होंने कहा कि जैसे ही सूचना मिली सारी टीम, जो भी एक्सपर्ट थे सभी को सूचना दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 दिन तक लगातार 24 घण्टे काम करते हुए आप थके नहीं। रेस्क्यू टीम के लोगों ने जिस लगन और समर्पण  भाव से काम किया है, निश्चित रूप से जितनी प्रशंसा की जाए कम है।     संकट कभी बता कर नहीं आता, और भी रेस्क्यू हुए हैं परंतु यह 104 घण्टे का सबसे लंबा ऑपरेशन हुआ। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री रामकुमार यादव, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सेना के ब्रिगेडियर श्री विगनेश मोहंती, आयुक्त जनसंपर्क श्री दीपांशु काबरा, बिलासपुर आईजी श्री रतनलाल डांगी, जांजगीर-चांपा के कलेक्टर श्री जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे सहित रेस्क्यू टीम के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा के कलेक्टर श्री जितेंद्र शुक्ला ने पूरे रेस्क्यू अभियान की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि राहुल को सकुशल निकालना है। राहुल को हर हाल में बाहर निकलना है, रेस्क्यू ऑपरेशन में जिन संसाधनों की जरूरत होगी वो उपलब्ध कराए जाएंगे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। सेना की टीम भी मौके पर पहंुची। बचाव दल के रास्ते में अनेक कठिनाइयां आई, सुरंग के रास्ते में चट्टान आई। बोरवेल के अंदर जहरीला सांप भी था। मुख्यमंत्री लगातार बचाव कार्य का अपडेट लेते रहे। बचाव कार्य के दौरान आसपास के गांव वालों ने आगे बढ़कर दल का सहयोग किया।

बिलासपुर आईजी श्री रतनलाल डांगी ने कहा कि इस अभियान ने साबित कर दिखाया कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, हम लगातार एक-दूसरे से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने राहुल की दादी से वादा किया था कि हम तुम्हारे नाती को वापस लायेंगे, इसी वादे से हमें भी हिम्मत मिली। उन्होंने बताया कि परिस्थितियां चुनौती भरी रहीं, लेकिन मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से देश का सबसे बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ। जांजगीर-चांपा के एसपी श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन और राहुल की हिम्मत से यह ऑपरेशन सफल हुआ। मुख्यमंत्री रेस्क्यू टीम को लगातार हौसला दे रहे थे। रेस्क्यू टीम को सहयोग देने के लिए बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा से टीम आई। बचाव के कार्य में प्राइवेट फिल्ड के लोगों ने बहुत मदद की।

संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे ने कहा कि जनसम्पर्क की टीम ने बिना सोये लगातार काम किया, जनसंपर्क संचालनालय में भी हमारी टीम रातभर जागती रही। आपके मार्गदर्शन में हम लगातार सही और तथ्यपूर्ण जानकारी मीडिया को पहुंचाते रहे। इस अभियान ने पूरे छत्तीसगढ़ को एक सूत्र में पिरो दिया। भावनात्मक रूप से सबको जोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हमारे विभाग के सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री कमलज्योति जाहिरे और उनकी टीम ने 72 घंटे बिना थके और बिना सोये काम किया। सीएमओे ट्वीटर  हैंडल से 100 से भी अधिक ट्विट किये गए जो किसी भी न्यूज चैनल की ब्रेकिंग से ज्यादा है। हमने इस अभियान में लगातार न्यूज चैनलों को सकारात्मक और सच्ची ख़बरें पहुंचाई। 104 घंटे के इस अभियान ने छत्तीसगढ़ को एक धागे में पिरोया। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सफल हुआ। कार्यक्रम में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टेक्नीकल टीम, लाईट, टेंट, जनरेटर, वेल्डिंग मशीन, गैस कटर, मशीनरी लेबर प्रोवाईडर, बोरवेल कैमरा सेटअप संचालक, ड्रीलिंग, पोकलेन चलाने वाले, एसईसीएल की रेस्क्यू टीम और फूड प्रोवाईडर्स को भी सम्मानित किया गया।

Related Posts

5 KG वाले LPG सिलेंडरों की बिक्री 13 लाख के पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई, PNG का विस्तार भी तेज
देश

5 KG वाले LPG सिलेंडरों की बिक्री 13 लाख के पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई, PNG का विस्तार भी तेज

April 12, 2026
इधर ईरान से चल रही थी बात, उधर ट्रंप ने चीन को दिखा दी ‘औकात’; जानें ऐसा क्या कह दिया
देश

Hormuz को ब्लॉक करेगा अमेरिका’, ट्रंप के ऐलान से ऊर्जा संकट को लेकर मची हलचल! बताई ये वजह

April 12, 2026
2064 होमबायर्स के लिए आई खुशखबरी, जल्द शुरू होगा फंसे हुए प्रोजेक्ट का काम, रेरा से मिली मंजूरी
देश

2064 होमबायर्स के लिए आई खुशखबरी, जल्द शुरू होगा फंसे हुए प्रोजेक्ट का काम, रेरा से मिली मंजूरी

April 12, 2026
बिजनेस Share Market Next Week: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? क्या जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय
देश

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां देखें हॉलिडे लिस्ट

April 12, 2026
Asha Bhosle: मुंबई से दुबई तक था आशा ताई का रुतबा! आलीशान घर से लेकर रेस्टोरेंट्स का साम्राज्य, जानिए कितनी रईस थीं सुरों की मल्लिका?
देश

Asha Bhosle: मुंबई से दुबई तक था आशा ताई का रुतबा! आलीशान घर से लेकर रेस्टोरेंट्स का साम्राज्य, जानिए कितनी रईस थीं सुरों की मल्लिका?

April 12, 2026
Asha Bhosle Passed Away: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Asha Bhosle Passed Away: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

April 12, 2026
Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने देश के सबसे बड़े रेस्क्यू की सफलता पर रेस्क्यू टीम व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित कर राहुल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.!

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh latest news: दुर्ग में Spa Centre की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़! पति-पत्नी सहित तीन पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh latest news: दुर्ग में Spa Centre की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़! पति-पत्नी सहित तीन पर होगी कार्रवाई

November 22, 2025
पैसा रखें तैयार, Meesho ला रहा ₹6,600 करोड़ का IPO, जानिए कब होगी लिस्टिंग?

PhysicsWallah IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

November 11, 2025

​​​​​​​Chhattisgarh News : मास्क लगाकर भाई की जगह दे रहा था 10 वीं ओपन स्कूल की परीक्षा

April 12, 2022

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया ‘समय पर जल प्रबंधन’ पुस्तक का विमोचन

June 19, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • 5 KG वाले LPG सिलेंडरों की बिक्री 13 लाख के पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई, PNG का विस्तार भी तेज
  • Hormuz को ब्लॉक करेगा अमेरिका’, ट्रंप के ऐलान से ऊर्जा संकट को लेकर मची हलचल! बताई ये वजह
  • 2064 होमबायर्स के लिए आई खुशखबरी, जल्द शुरू होगा फंसे हुए प्रोजेक्ट का काम, रेरा से मिली मंजूरी
  • Mahatari Vandan Yojana E-KYC: 30 जून तक पूरा कर ले महतारी वंदन से जुड़े ये जरूरी काम, बरना अटक सकता है पैसा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In