• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितं मत्री ओपी चौधरी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 8, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है: वितं मत्री ओपी चौधरी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 8 मई 2026। प्रदेश के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को रायगढ़ के पटेलपाली कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रियार को एकनाथ कुल 150 नव दाम्पत्य जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सादगी, संस्कार और पारिवारिक सौहार्द का भाव देखने को मिला।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

जिले में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के तहत रायगढ़ में 45, खरसिया विकासखंड में 15, बंजारी धाम खरसिया में 30, लैलूंगा विकासखंड में 30 तथा धरमजयगढ़ में 30 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सभी आयोजन स्थलों पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक और व्यवस्थित तैयारियां की गई थीं। विवाह मंडपों को पारंपरिक सजावट से सजाया गया था तथा वर-वधू एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।

मुख्य आयोजन में पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी संदेश देते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिवार को आर्थिक अभाव के कारण बेटी के विवाह में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
अपने संबोधन में श्री चौधरी ने सरकार की पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा अब व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें से 35 हजार रुपये सीधे हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जा रहे हैं, ताकि बिचौलियों की कोई गुंजाइश न रहे और वास्तविक हितग्राही को पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि शेष राशि वर-वधू के परिधान, आवश्यक सामग्री तथा विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय की जाती है। राज्य सरकार की यह पहल योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी “रानी दुर्गावती योजना” का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ कर रही है। इसके तहत बेटी के जन्म पर पंजीयन कराने के बाद, उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर शासन की ओर से डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने नवविवाहित 45 दुल्हनों को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी।
उन्होंने आयोजन में सहभागी रहे गायत्री परिवार की सराहना करते हुए कहा कि गायत्री परिवार समाज में संस्कारों के बीजारोपण, शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायगढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नवविवाहित जोड़ों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत शासन की सुविधाओं और योजनाओं के लाभ के साथ कर सकें।
कार्यक्रम में रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, हेमलता हरिशंकर चौहान, श्री दीपक कुमार सिदार, सुजाता सुखलाल चौहान, श्रीमती सुषमा खलखो, श्री रामश्याम डनसेना, श्री सोहन चौधरी, श्री डिग्रीलाल साहू, श्री त्रिवेणी डहरे, श्री खीरमती हेमप्रसाद चौहान, भाग्यश्री चौहान, श्री मनी मोहित सतपथी तथा कविता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
Next Post
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल; चेक कर लें टाइमिंग और स्टॉपेज

Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवकों के लिए बड़ी खुशखबरी। रेलवे ग्रप डी पदों पर निकली भर्ती।

February 2, 2026
Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गई कार और फिर…

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गई कार और फिर…

April 6, 2026
भारत और न्यूजीलैंड आज आमने-सामने होंगी। भारत के घरेलू मैदानों पर खेले जाएंगे आज के मैच

भारत और न्यूजीलैंड आज आमने-सामने होंगी। भारत के घरेलू मैदानों पर खेले जाएंगे आज के मैच

January 11, 2026

Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या? होंगी आयु सीमा

October 4, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी
  • Delhi Dry Day: शराब के शौकीन ध्यान दें! आबकारी विभाग ने जारी किया 2 ‘Dry Day’, इन तारीखों पर बंद रहेंगी दुकानें; देखें पूरी लिस्ट
  • Health News: सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है ये सस्ता सा अनाज, एक बार खाना शुरू किया तो दूर हो जाएंगी आधी बीमारी
  • RBI MPC Meeting 2026: आज से RBI की 3 दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार, महंगी हो सकती है EMI

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In