RBI MPC Meeting 2026
आगामी त्योहार का मौसम उपभोक्ताओं के बीच खरीदारी और खरीदारी गतिविधियों को बढ़ावा देता है, जबकि भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति 5 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू करने वाली है, जो आर्थिक नीतियों और वित्तीय बाजारों को प्रभावित कर सकती है।
Read More: सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार रिजर्व बैंक रेपो रेट (Repo Rate) में 0.25% की वृद्धि कर सकता है. यदि ऐसा होता है, तो 7 अक्टूबर को आने वाले फैसले के पश्चात आपके होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की किश्त (EMI) महंगी हो सकती है. आइए, आपको सरल शब्द में समझाते हैं कि आरबीआई का यह कदम आपकी जेब को कैसे प्रभावित करेगा।
5 से 7 अक्टूबर की बैठक: जानिए क्या बदल सकता है?
आने वाले बुधवार यानि 7 अक्टूबर 2026 को आरबीआई “गवर्नर संजय मल्होत्रा” इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे. विशेषज्ञ के मुताबिक रेपो रेट 0.25% बढ़कर 5.25% से 5.50% पर पहुंच सकता है. यदि दरों में इजाफा होता है, तो यह फरवरी 2023 के बाद रेपो रेट में होने वाली पहली बढ़त होगी.
आपको बता दें कि साल 2025 में आरबीआई ने रेपो रेट में कुल 1.25% की कटौती की थी. हालांकि, 2026 में हुई पिछली चार बैठकों में दरों को 5.25% पर स्थिर रखा गया था.

चलिए जाने रेपो रेट क्या है और यह क्यों बढ़ता है?
रेपो रेट वह ब्याज दर होती है जिस पर देश का सेंट्रल बैंक (RBI) आम कमर्शियल बैंकों जैसे कि SBI, HDFC, ICICI को कर्ज देता है. तो आम लोगों का लोन महंगा क्यों होता है? क्योंकि जब RBI रेपो रेट बढ़ाता है, तो बैंकों को महंगा कर्ज मिलता है. बैंक इस लागत का बोझ ग्राहकों पर डालते हुए होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ा देते हैं.
महंगाई पर लगाम लगाने का जरिया:
बाजार में महंगाई जब बढ़ती है, तो RBI रेपो रेट बढ़ाकर लोन महंगा कर देता है. लोन महंगा होने से लोग खरीदारी थोड़ी कम करते हैं, जिससे मार्केट में मनी फ्लो घटता है और डिमांड कम होने से महंगाई काबू में आती है.
आपकी जेब और EMI पर क्या पड़ेगा असर?
बढ़ेगी लोन की EMI: बैंक एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स बढ़ा देंगे, जिससे नए लोन महंगे होंगे और मौजूदा होम या कार लोन की EMI या लोन की अवधि बढ़ जाएगी.
एफडी (FD) कराने वालों को फायदा: लोन भले ही महंगा हो जाए, लेकिन जमाकर्ताओं को लालच दिलाने के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में वृद्धि कर सकते हैं
Read More: सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
ध्यान दें कि 0.25% की बढ़ोतरी से 20 लाख से 30 लाख रुपये तक के 20 साल वाले होम लोन की मासिक किश्त में लगभग 320 से 480 रुपये प्रति महीने तक का बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है.
त्योहारों के इस सीजन में यदि आप भी नया लोन लेने की मन में बना रहे हैं प्लान तो आगामी बुधवार यानि 7 अक्टूबर को आने वाले आधिकारिक ऐलान का इंतजार जरूर करें. यदि आपकी पुरानी फ्लोटिंग रेट ईएमआई चल रही है, तो अपने बैंक से संपर्क कर यह समझें कि आपके लोन की अवधि बढ़ेगी या किस्त की रकम.















