• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 16, 2026
in देश
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से IPO का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। छोटे निवेशकों से लेकर बड़े निवेशक तक हर नए पब्लिक इश्यू पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में आने वाला हफ्ता भी IPO मार्केट के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। 18 मई से शुरू होने वाले नए सप्ताह में देश में चार नए IPO खुलने जा रहे हैं। हालांकि इस बार मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई बड़ा IPO नहीं आएगा और सभी नए इश्यू SME सेगमेंट के होंगे।

READ ALSO

Gas Cylinder Booking New Rate: बढ़ती महंगाई के बीच जारी हो गई गैस स‍िलेंडर की नई दरें; जानें अब आपके शहर में Gas Booking क‍ितने में हो रही?

Crude oil: तीन हफ्तों से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार… क्या आज फिर से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

इसके अलावा अगले सप्ताह दो कंपनियों के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट भी होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते कौन-कौन से IPO खुलने वाले हैं और किन कंपनियों की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर रहेगी।

इन 4 कंपनियों के आईपीओ में लगेगा पैसा, देखें पूरी डिटेल:

1. NFP Sampoorna Foods IPO (ओपनिंग: 18 मई)

हफ्ते की शुरुआत ही इस आईपीओ के साथ होने जा रही है। कंपनी इस इश्यू के जरिए बाजार से करीब ₹24.53 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसके लिए वह 45 लाख नए शेयर जारी करेगी।

प्राइस बैंड: ₹52 से ₹55 प्रति शेयर तय किया गया है।

लॉट साइज: एसएमई आईपीओ होने के कारण इसका लॉट साइज 2,000 शेयरों का है, यानी आपको कम से कम एक लॉट के लिए करीब ₹1,10,000 का निवेश करना होगा।

यह आईपीओ 20 मई को बंद होगा, 21 मई को अलॉटमेंट फाइनल होगा और 25 मई को इसकी लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।

2. Teamtech Formwork Solutions IPO (ओपनिंग: 19 मई)

यह कंपनी बाजार से ₹50.15 करोड़ जुटाने के इरादे से उतर रही है और इसके तहत 80 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।

प्राइस बैंड: ₹61 से ₹63 प्रति शेयर रखा गया है।

लॉट साइज: इसका लॉट साइज भी 2,000 शेयरों का है।

यह इश्यू 21 मई को बंद हो जाएगा। इसके बाद 22 मई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और उम्मीद है कि 26 मई को यह कंपनी भी NSE SME पर लिस्ट हो जाएगी।

3. Harikanta Overseas IPO (ओपनिंग: 20 मई)

यह आईपीओ बुधवार, 20 मई को खुलकर 22 मई को बंद होगा। कंपनी का प्लान बाजार से ₹25.63 करोड़ जुटाने का है, जिसके लिए वह मार्केट में 27 लाख नए शेयर उतारेगी।

प्राइस बैंड: ₹91 से ₹96 प्रति शेयर।

लॉट साइज: इसका लॉट साइज 1,200 शेयरों का तय किया गया है।

आईपीओ बंद होने के बाद जिन लोगों को शेयर मिलेंगे, उन्हें 25 मई को अलॉटमेंट मिल जाएगा और 27 मई को इसके शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगे।

4. Vegorama Punjabi Angithi IPO (ओपनिंग: 20 मई)

मशहूर रेस्टोरेंट चेन से जुड़ा यह ₹38.38 करोड़ का पब्लिक इश्यू भी 20 मई को ही ओपन होने जा रहा है। इस आईपीओ में ₹30.70 करोड़ के 40 लाख नए शेयर जारी होंगे, साथ ही प्रमोटर्स ₹7.68 करोड़ के 10 लाख शेयर ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के जरिए बेचेंगे।

प्राइस बैंड: ₹73 से ₹77 प्रति शेयर।

लॉट साइज: इसका लॉट साइज 1,600 शेयरों का है।

यह इश्यू 22 मई को बंद होगा। 25 मई को अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद 27 मई को इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होने की संभावना है।

अगले हफ्ते किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग?

नए आईपीओ के आने के साथ-साथ अगले हफ्ते उन निवेशकों की किस्मत का भी फैसला होने वाला है जिन्होंने पिछले दिनों आए आईपीओ में दांव लगाया था। मंगलवार, 19 मई को बाजार में 2 नई लिस्टिंग्स होने जा रही हैं:

RFBL Flexi Pack: 19 मई को RFBL Flexi Pack के शेयर NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी का IPO ₹35.33 करोड़ का था और इसे निवेशकों से 21.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Goldline Pharmaceutical: गोल्डलाइन फार्मास्यूटिकल के शेयर भी 19 मई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इस कंपनी के IPO को निवेशकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था और यह 840.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

18 मई से शुरू होने वाला सप्ताह IPO बाजार के लिए काफी एक्टिव रहने वाला है। भले ही इस बार मेनबोर्ड IPO नहीं आ रहे, लेकिन SME सेगमेंट में निवेशकों को कई नए विकल्प मिलेंगे। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि इन IPO को निवेशकों से कितना रिस्पॉन्स मिलता है और लिस्टिंग के दिन ये कंपनियां कैसा प्रदर्शन करती हैं

Related Posts

LPG New Update: LPG यूजर्स के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिन बाद बदलेगा आपका मोबाइल नंबर, जानें नया अपडेट
देश

Gas Cylinder Booking New Rate: बढ़ती महंगाई के बीच जारी हो गई गैस स‍िलेंडर की नई दरें; जानें अब आपके शहर में Gas Booking क‍ितने में हो रही?

May 16, 2026
Crude oil: तीन हफ्तों से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार… क्या आज फिर से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम?
देश

Crude oil: तीन हफ्तों से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार… क्या आज फिर से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

May 16, 2026
Today Shani Jayanti: शुभ योग में आज है शनि जयंती, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
देश

Today Shani Jayanti: शुभ योग में आज है शनि जयंती, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

May 16, 2026
गुजरात: सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच भूकंप के 6 झटके, नई फॉल्ट लाइन सक्रिय होने की आशंका
देश

गुजरात: सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच भूकंप के 6 झटके, नई फॉल्ट लाइन सक्रिय होने की आशंका

May 15, 2026
Jaipur-Hyderabad Express Fire: स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में लगी भीषण आग, दो कोच जल कर खाक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
देश

Jaipur-Hyderabad Express Fire: स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में लगी भीषण आग, दो कोच जल कर खाक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

May 15, 2026
Bank Holiday:आपके शहर में कल शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद? यहां जानें RBI की हॉलिडे लिस्ट
देश

Bank Holiday:आपके शहर में कल शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद? यहां जानें RBI की हॉलिडे लिस्ट

May 15, 2026
Next Post
Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के नए DGP बने अरुण देव गौतम, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के नए DGP बने अरुण देव गौतम, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 17 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 17 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…

November 6, 2025
CGPSC Exam 2025: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, कुल 238 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा डिटेल्स

CGPSC Exam 2025: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, कुल 238 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा डिटेल्स

November 27, 2025
Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर OTT रिलीज की घोषणा, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर OTT रिलीज की घोषणा, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

November 29, 2025
Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि फल वालों के लिए। पढ़िए दैनिक राशिफल।

February 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी नक्सली कपल का आत्मसमर्पण
  • Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के नए DGP बने अरुण देव गौतम, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
  • Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
  • Raigarh News : मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In