छत्तीसगढ़ से सामने आ रही इस इस वक्त की एक बड़ी खबर। जहां अरुणदेव गौतम को पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने जारी किया आदेश।
जानकारी के अनुसार :-
आपको बता दें कि अरुणदेव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के IPS अफसर हैं। वर्तमान में वो पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नहीं थे, लेकिन अब उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले वो 6 जिलों के SP और बस्तर IG रह चुके हैं।
जनवरी 2025 में IPS गौतम को मिला था DGP का प्रभार
गरिमामयी बात यह है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP अशोक जुनेजा के 4 फरवरी 2025 को रिटायर होने के बाद सरकार ने अरुण देव गौतम को प्रभारी DGP बनाया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार’ मामले में स्पष्ट निर्देश हैं कि DGP की नियुक्ति नियमित और तय प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
5 फरवरी 2026 को ‘टी. धंगोपल राव बनाम UPSC’ मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि, नियुक्ति में देरी होने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।














