• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूबियो, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 23, 2026
in देश
प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूबियो, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रूबियो ने पीएम मोदी से द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान रूबियो ने पीएम को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया।

पीएम ने लिखा, “अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत कर मुझे हार्दिक खुशी हुई। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

READ ALSO

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की आ गई 2026 की पहली तस्वीर, अमरनाथ यात्रा से पहले कीजिए भोले शंकर के दर्शन

CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी

चार दिवसीय दौरे पर भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल हुए। उन्होंने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुलाकात की अहमियत बताई। गोर ने बताया, “रूबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है!”

दूसरे पोस्ट में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में विदेश सचिव रूबियो के साथ मैं भी शामिल हुआ। हमने सुरक्षा, व्यापार, और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की। ये ऐसे क्षेत्र हैं जो दोनों राष्ट्रों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सोच को आगे बढ़ाते हैं। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार है!”

मार्को रूबियो ने शनिवार को अपने भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से की। यहां उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का भी दौरा किया, जिस पर गोर ने टिप्पणी की कि ऐसे पल ही हमें याद दिलाते हैं कि अमेरिका-भारत की साझेदारी न केवल मजबूत नीतियों पर टिकी है, बल्कि साझा मूल्यों और निस्वार्थ सेवा की भावना पर भी आधारित है।

पिछले साल पदभार संभालने के बाद रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। वे शनिवार सुबह शहर में उतरे, यहां वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका विधिवत स्वागत किया। अमेरिकी विदेश मंत्री इस दौरे के दौरान आगरा और जयपुर भी जाएंगे।

रूबियो, रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करने वाले हैं। इसके बाद वे मंगलवार को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। इस समूह का हिस्सा भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान हैं।

क्वाड बैठक 26 मई को नई दिल्ली में होनी है, जिसकी मेजबानी विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के अलावा ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे।

Related Posts

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की आ गई 2026 की पहली तस्वीर, अमरनाथ यात्रा से पहले कीजिए भोले शंकर के दर्शन
देश

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की आ गई 2026 की पहली तस्वीर, अमरनाथ यात्रा से पहले कीजिए भोले शंकर के दर्शन

May 23, 2026
CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी
देश

CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी

May 23, 2026
घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा
देश

घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा

May 23, 2026
PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी
देश

PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी

May 23, 2026
Gold Silver Price Today: एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम
देश

Gold Silver Rate Today: लगातार चौथे दिन भी सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का ताजा भाव

May 23, 2026
Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट
देश

Stock Market holiday: बकरीद पर कब बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी किया अपडेट

May 23, 2026
Next Post
घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा

घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय

November 26, 2025

भूपेश सरकार की योजनाओं एवं विधायक प्रकाश नायक के कार्यों से प्रभावित होकर

January 25, 2022

Jahangirpuri case: दिल्ली नगर निगम के बुलडोजर पर ‘सुप्रीम’ ब्रेक, पीठ आज करेगी सुनवाई

April 21, 2022
CG Doctor Vacancy: छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए फैकल्टी भर्ती शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

CG Doctor Vacancy: छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए फैकल्टी भर्ती शुरू, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

May 8, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात
  • Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की आ गई 2026 की पहली तस्वीर, अमरनाथ यात्रा से पहले कीजिए भोले शंकर के दर्शन
  • CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी
  • घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In