• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, May 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

RCB vs GT IPL 2026: आज पहले क्वालिफायर में बेंगलुरु-गुजरात की होगी भिड़ंत, जानें सीजन में किसके आंकड़े हैं मजबूत

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 26, 2026
in खेल
RCB vs GT IPL 2026: आज पहले क्वालिफायर में बेंगलुरु-गुजरात की होगी भिड़ंत, जानें सीजन में किसके आंकड़े हैं मजबूत
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आईपीएल सीजन 19 अब अपने निर्णायक चरण यानी प्लेऑफ में पहुंच चुका है। आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच सीजन का पहला क्वालिफायर खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी।

READ ALSO

Padma Shri Awards: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को किया गया पद्म श्री से सम्मानित, खेल जगत के इन दिग्गजों का रहा जलवा

Air India: एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान रनवे लाइट से भिड़ा, कॉकपिट में जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह अहम मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि, टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा। इस मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

धर्मशाला की पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच हमेशा से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पहाड़ों के बीच बसे इस मैदान पर गेंद हवा में मूव करती है, जिससे पेसर्स को अच्छी स्विंग और बाउंस मिलती है। हालांकि, बल्लेबाज भी यहां बड़े शॉट लगाने से पीछे नहीं रहते और मुकाबले अक्सर हाई स्कोरिंग देखने को मिलते हैं।

आईपीएल में इस मैदान पर अब तक 17 मैच खेले गए हैं और सभी मुकाबलों का नतीजा निकला है। इनमें से 10 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 7 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। वहीं, टॉस का असर यहां ज्यादा देखने को नहीं मिलता, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम ने 8 और हारने वाली टीम ने 9 मुकाबले जीते हैं।

धर्मशाला में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 192 रन है, जो इस मैदान की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों को दर्शाता है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद यहां 200 से ज्यादा का स्कोर भी सामान्य माना जा रहा है। हालांकि, दूसरी पारी में औसत स्कोर घटकर लगभग 167 रन रह जाता है, जिससे साफ है कि यहां रन चेज करना आसान नहीं होता।

गेंदबाजों की बात करें तो इस मैदान पर पेसर्स का दबदबा रहता है। यहां लगभग 76 फीसदी विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में जाते हैं, जबकि स्पिनर्स को सिर्फ 24 फीसदी सफलता मिलती है। यही वजह है कि कप्तान ज्यादातर ओवर अपने तेज गेंदबाजों से ही करवाना पसंद करते हैं। कई बार कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी स्पिनर्स को भी पूरे ओवर नहीं मिल पाते। ऐसे में इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के तेज गेंदबाज जीत-हार में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

RCB बनाम GT हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल इतिहास में RCB और GT के बीच अब तक बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 मैच अपने नाम किए हैं। इस सीजन में भी दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया था, जबकि उससे पहले RCB ने GT को 5 विकेट से मात दी थी।

धर्मशाला में बारिश के 80% आसार

गौरतलब है कि धर्मशाला में आज शाम बारिश की काफी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान करीब 80 फीसदी बारिश के आसार हैं। ऐसे में अगर आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 बारिश की वजह से रद्द होता है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिना मैच खेले सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

दरअसल, लीग चरण में RCB अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही थी और क्वालिफायर-1 के लिए कोई रिजर्व डे भी निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में मैच धुलने की स्थिति में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को फायदा मिलेगा।

वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए राहत की बात यह है कि अगर मैच नहीं हो पाता, तब भी टीम पूरी तरह टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलता है। ऐसे में GT को क्वालिफायर-2 खेलने का अवसर मिलेगा, जहां उसका सामना एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से हो सकता है।

RCB और GT की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: फिल सॉल्ट

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Related Posts

Padma Shri Awards: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को किया गया पद्म श्री से सम्मानित, खेल जगत के इन दिग्गजों का रहा जलवा
खेल

Padma Shri Awards: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को किया गया पद्म श्री से सम्मानित, खेल जगत के इन दिग्गजों का रहा जलवा

May 25, 2026
Air India: एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान रनवे लाइट से भिड़ा, कॉकपिट में जोरदार धमाका, मचा हड़कंप
खेल

Air India: एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान रनवे लाइट से भिड़ा, कॉकपिट में जोरदार धमाका, मचा हड़कंप

May 25, 2026
IPL 2026: IPL 2026 की प्लेऑफ की चारों टीमें तय; जानें कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत
खेल

IPL 2026: IPL 2026 की प्लेऑफ की चारों टीमें तय; जानें कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत

May 25, 2026
ODI World Cup 2027 से पहले बढ़ी टेंशन, रोहित शर्मा को लेकर अफगानिस्तान सीरीज में ही सस्पेंस
खेल

ODI World Cup 2027 से पहले बढ़ी टेंशन, रोहित शर्मा को लेकर अफगानिस्तान सीरीज में ही सस्पेंस

May 21, 2026
मिचेल मार्श ने छुआ 500 रन का आंकड़ा, LSG के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
खेल

मिचेल मार्श ने छुआ 500 रन का आंकड़ा, LSG के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

May 19, 2026
Team India: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान
खेल

Team India: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

May 19, 2026
Next Post
Raigarh News:*औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कारखानों में लगातार मॉक ड्रिल और औचक निरीक्षण जारी*

Raigarh News:*औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कारखानों में लगातार मॉक ड्रिल और औचक निरीक्षण जारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

SECL Recuirment: SECL में 1600 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

CG Job News Today: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के इस जिले में में 10 अप्रैल को मेगा जॉब फेयर, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती..

April 8, 2026
Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी! पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार…

Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी! पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार…

November 12, 2025
राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास

राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – जनजातीय समाज दुनिया को सिखा सकता है प्रकृति संग विकास

May 24, 2026
Railway Ticket Upgrade: अब स्लीपर टिकट पर AC में कर सकेंगे फ्री सफर; नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानिए रेलवे का ऑटो अपग्रेड नियम

Railway Ticket Upgrade: अब स्लीपर टिकट पर AC में कर सकेंगे फ्री सफर; नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानिए रेलवे का ऑटो अपग्रेड नियम

December 26, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Demographic Change: घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सरकार अलर्ट, केंद्र ने बनाई हाई-लेवल कमेटी, घुसपैठियों पर खास फोकस
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक मंत्रालय में प्रारम्भ
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In