• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, July 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home Blog

IND vs AFG ODI Series: टीम इंडिया को झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से Virat Kohli हुए बाहर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 4, 2026
in Blog, खेल
IND vs AFG ODI Series: टीम इंडिया को झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से Virat Kohli हुए बाहर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित क्रिकेट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी बड़ा झटका मानी जा रही है।

READ ALSO

IND vs ZIM: भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

India Vs Zimbabwe: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का आगाज 6 जून से टेस्ट मैच के साथ होगा। इसके बाद 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पहले ही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली के बाहर होने की खबर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

IPL के बाद टीम इंडिया में वापसी की तैयारी कर रहे थे कोहली

विराट कोहली लंबे समय बाद भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे थे। हाल ही में संपन्न IPL 2026 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में कोहली ने महत्वपूर्ण पारी खेली थी और विजयी छक्का लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसी कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन चोट ने उनकी वापसी की राह रोक दी है।

BCCI सूत्र ने की पुष्टि

पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। हालांकि अभी तक उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का ऐलान नहीं किया गया है।

कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनकी मौजूदगी किसी भी सीरीज की सबसे बड़ी आकर्षण होती है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी से भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज की चमक कुछ फीकी पड़ सकती है।

IPL के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे कोहली

आईपीएल 2026 के समापन के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे थे। अहमदाबाद से सीधे आगरा पहुंचने के बाद दोनों ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन किए थे।

सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थीं। इस दौरान कोहली और अनुष्का ने मास्क पहन रखा था, ताकि ज्यादा लोग उन्हें पहचान न सकें। माना जा रहा था कि अफगानिस्तान सीरीज से पहले कोहली आध्यात्मिक आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे, लेकिन अब चोट के कारण उनके सीरीज से बाहर होने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

अब सभी की नजरें बीसीसीआई के अगले फैसले पर टिकी हैं कि विराट कोहली की जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका दिया जाता है। वहीं फैंस को उम्मीद है कि कोहली जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

Related Posts

IND vs ZIM: भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
खेल

IND vs ZIM: भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

July 26, 2026
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच
खेल

India Vs Zimbabwe: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा

July 26, 2026
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच
खेल

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच

July 25, 2026
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
Blog

*अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 23, 2026
IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच
खेल

IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच

July 23, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा*
Blog

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा*

July 22, 2026
Next Post
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, कांग्रेस को लगे तगड़े झटके; जानें पूरे आंकड़े

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, कांग्रेस को लगे तगड़े झटके; जानें पूरे आंकड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Stock Market Today: शेयर बाज़ार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला; बैंकिंग शेयरों में भी तेजी
  • Mahatari Vandan Tree Plantation: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए पहली बार शुरू हुआ खास अभियान, मिलेगा डिजिटल प्रमाण-पत्र
  • Public Examination Amendment Bill: संसद में आज पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, जितेंद्र सिंह करेंगे पेश
  • NEET Aspirant Suicide: NEET छात्रा ने किया सुसाइड, एग्जाम में कम नंबर आने पर लगाई फांसी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In