• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, July 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, कांग्रेस को लगे तगड़े झटके; जानें पूरे आंकड़े

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 4, 2026
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, कांग्रेस को लगे तगड़े झटके; जानें पूरे आंकड़े
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम और उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में जारी मतगणना के बीच कई सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। प्रदेशभर में नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच समेत कुल 1310 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया था।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: दुर्ग में ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस ट्रेन चढ़ते समय फिसला पैर

Bilaspur news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

नगरीय निकाय चुनाव के तहत पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस ने दो नगर पंचायतों में जीत दर्ज की है।

 

इस चुनाव में नवगठित नगर पंचायतों घुमका, बम्हनीडीह, शिवानंदनपुर और पलारी के परिणामों पर विशेष नजर रही। इन क्षेत्रों में पहली बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

सहसपुर लोहारा में भाजपा की सरिता मिश्रा विजयी

कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में केवल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया था। यहां भाजपा की महिला प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 754 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

 

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस की फूलमती वर्मा की जीत

राजनांदगांव जिले की नवगठित घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने अध्यक्ष पद का चुनाव 85 मतों से जीत लिया। वहींं, 11 वार्डों में भाजपा, 3 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

 

बम्हनीडीह नगर पंचायत में BJP का दबदबा

जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी रमेश डडसेना ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वार्ड परिणामों में भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला। वहींं, 11 वार्डों में भाजपा, 3 वार्डों में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

 

शिवानंदनपुर में BJP समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित

सूरजपुर जिले की शिवानंदनपुर नगर पंचायत में BJP के प्रत्याशी रितेश जायसवाल अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में सफल रहे। वार्ड चुनावों में यहां भी मुकाबला कांटे का रहा। कुल 15 वार्डों में से 8 वार्डों में कांग्रेस और 7 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए।

 

पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

बालोद जिले की नवगठित पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश कुमार ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वार्ड चुनाव परिणामों में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। यहां 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं, जबकि 1 वार्ड में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले हैं। इस वार्ड के विजेता का फैसला अब टॉस के जरिए किया जाएगा।

 

अन्य वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे

जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में कांग्रेस की जीत

बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-1 इंदिरा वार्ड में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने जीत हासिल कर नए पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए। यह सीट पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया था।

 

बिलासपुर के संजय गांधी नगर वार्ड में कांग्रेस का कब्जा

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर (तारबाहर) में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आज़म ने भाजपा उम्मीदवार वी. मधुसूदन राव को पराजित कर पार्षद पद पर कब्जा जमाया।

 

जशपुर नगर पालिका के दो वार्डों में भाजपा की जीत

जशपुर नगर पालिका में हुए उपचुनाव में भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता साहू विजयी रहीं, जबकि वार्ड क्रमांक-14 से भाजपा उम्मीदवार प्रिया सिंह ने जीत हासिल की।

 

कांकेर जिले के दो वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत

कांकेर जिले में हुए नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। चारामा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-13 से मोहित नायक विजयी घोषित हुए, जबकि पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-9 से रूखमणी वट्टी ने जीत हासिल की। दोनों सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

 

मई में जारी हुआ था चुनाव कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग ने मई में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 1 जून को मतदान कराया गया, जबकि आज यानी 4 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।

 

निर्वाचन आयोग के अनुसार पूरे चुनावी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मतदान के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखी गई थी।

 

पंचायतों में भी कई महत्वपूर्ण पदों का फैसला

पंचायत चुनाव में 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए मतदान कराया गया था। कई जगहों पर मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और ग्रामीण नेतृत्व को लेकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसका परिणाम आज सामने आएगा।

 

मतदान में दिखा था जबरदस्त उत्साह

1 जून को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। नगरीय निकाय चुनाव में 31,928 मतदाताओं में से 27,006 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे 84.58 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाताओं में से 79,968 लोगों ने वोट डाले और 78.61 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

 

मतदान के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में 96 और पंचायत क्षेत्रों में 274 मतदान केंद्र बनाए गए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया था।

 

Related Posts

Chhattisgarh news: दुर्ग में ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस ट्रेन चढ़ते समय फिसला पैर
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: दुर्ग में ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस ट्रेन चढ़ते समय फिसला पैर

July 25, 2026
Bilaspur news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
छत्तीसगढ़

Bilaspur news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

July 25, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण*
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण*

July 24, 2026
CG Guest Teachers Strike End: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन खत्म, मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़

CG Guest Teachers Strike End: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन खत्म, मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

July 24, 2026
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

July 24, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

July 24, 2026
Next Post
Rashifal: धनु राशि वालों आज धैर्य और मीठी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, पढ़े 5 जून का राशिफल!

Rashifal: धनु राशि वालों आज धैर्य और मीठी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, पढ़े 5 जून का राशिफल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!
  • Pralhad Joshi Education Ministry: धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
  • Chhattisgarh news: दुर्ग में ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस ट्रेन चढ़ते समय फिसला पैर
  • Bihar Bandh: बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In