• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 6, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 06 जून* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान *“अभियान संवेदना”* संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत महिला संबंधी शिकायतों और लैंगिक अपराधों के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ

Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

 

🔹 *परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शारीरिक शोषण*

पहले मामले में एक नाबालिग बालिका (16 वर्ष) की ओर से उसके पिता द्वारा महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई कि *आरोपी विकास नामदेव (25 वर्ष), निवासी ढिमरापुर*, का उनके परिवार में आना-जाना था। आरोपी और उसके परिजनों द्वारा बालिग होने पर नाबालिग से विवाह करने की बात कही गई थी, जिसके बाद आरोपी का घर आना-जाना बढ़ गया और वह बालिका को अपने घर भी ले जाता था।

शिकायत के अनुसार मार्च 2024 में आरोपी विकास नामदेव ने नाबालिग को अपने घर ले जाकर बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार विवाह का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने नाबालिग की अश्लील फोटो एवं वीडियो भी बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने प्रभाव में रखता था। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी परिवार को दिए जाने पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 55/2026 के तहत धारा 65(1) बीएनएस, 4, 6 पॉक्सो एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास नामदेव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसका मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🔹 *नाबालिग बालिका को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

दूसरे मामले में चक्रधरनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे। देर रात जब महिला की नींद खुली तो उसकी पुत्री बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास तलाश किया, बालिका नहीं मिली । दूसरी दिन सुबह बालिका अभिनेश चौहान के घर मिली । बालिक से पूछताछ करने पर बतायी कि दिनांक 02.06.2026 को रात करीब 11.30 बजे अभिनेश चौहान जबदस्ती अपने घर ले गया और अपने कमरे में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और परिवारवालों को मारने की धमकी दिया । हम लोग परिवार में सलाह करने के बाद दिनांक 05.06.2026 को अपने नाबालिक लड़की को महिला थाना में रिपोर्ट करने आये । महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा आरोपी पर अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 137(2),65(1), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल *आरोपी अभिनेश चौहान (26 साल)* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

 

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव, प्रमिला महंत, मालती कंवर, शीला टोप्पो, प्रतिमा ध्रुव की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

September 21, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

September 21, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: लय, ताल और नृत्य कौशल का अद्भुत संगम, गोटीपुआ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

September 20, 2026
Next Post
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

December financial tasks: ITR से लेकर आधार-पैन लिंकिंग तक 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

December financial tasks: ITR से लेकर आधार-पैन लिंकिंग तक 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

December 9, 2025
ITR Filing 2026: कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?

ITR Filing 2026: कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?

July 30, 2026
Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

June 15, 2026

Cg News Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

August 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIM Card Alert: SIM कार्ड यूजर्स सावधान, गलत इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना
  • Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
  • Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर
  • Dupahiya 2 Trailer: ‘दुपहिया’ सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In