• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 8, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 08 जून* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट से लाखों रुपये मूल्य के एस.एस. स्क्रैप पाइप की चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर कंपनी के भीतर रखे स्क्रैप पाइप को चोरी कर बाहर निकालने और बेचने की साजिश रची थी।

 

READ ALSO

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

📌 *प्लांट के भीतर से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप की हुई थी चोरी*

एनआरवीएस स्टील लिमिटेड, पूंजीपथरा के प्रबंधक पवन अग्रवाल द्वारा दिनांक 06 जून 2026 की रात्रि थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड की जांच के दौरान लगभग 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 08 हजार रुपये है, चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

📌 *सक्रिय सूचनातंत्र से खुला चोरी का राज*

थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान थाना प्रभारी के सक्रिय सूचनातंत्र मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गया एस.एस. पाइप जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है और कुछ लोग उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने एनआरवीएस स्टील प्लांट के पीछे क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में सभी आरोपियों ने संगठित होकर चोरी करना स्वीकार किया।

📌 *ऐसे रची गई थी लाखों की चोरी की साजिश*

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी के किल्न से निकाले गए खराब एस.एस. पाइप को फ्लाई ऐश (डस्ट) के भीतर छिपाकर प्लांट से बाहर निकालने की योजना बनाई गई थी।

योजना के तहत आरोपी बृज कुमार खटकर (प्लांट जेसीबी आपरेटर) ने जेसीबी के माध्यम से स्क्रैप पाइप को फ्लाई ऐश में दबाया। इसके बाद प्लांट के लोडर चालक दीपक कुमार कश्यप ने पाइप को ट्रेलर क्रमांक CG 13 D 6980 में लोड किया और उसके ऊपर फ्लाई ऐश भर दी। ट्रेलर चालक नंदकिशोर विश्वकर्मा चोरी के माल को प्लांट से बाहर निकालकर गेरवानी क्षेत्र में ले गया, जहां पाइप को छिपाकर रखा गया।

बाद में आरोपी करन श्रीवास की ईको वाहन क्रमांक CG 13 BH 7556 में आरोपी राजेश पटेल के साथ मिलकर पाइप को लोड कर तराईमाल जंगल में छिपा दिया गया था। आरोपियों की समय मिलने पर चोरी के माल को बेचकर रकम आपस में बांटने वाले थे।

📌 *चोरी का माल और वाहन बरामद*

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तराईमाल जंगल से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप तथा परिवहन में प्रयुक्त ईको वाहन CG 13 BH 7556 बरामद किया।

*बरामद मशरूका* — 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप कीमत 1,08,000 रुपये, ईको वाहन CG 13 BH 7556 कीमत 8,00,000 रुपये, कुल बरामदगी मूल्य 9,08,000 रुपये है।

📌 *संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई*

विवेचना में आरोपियों द्वारा पूर्व योजना बनाकर संगठित रूप से अपराध कारित करना पाए जाने पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की तथा आरक्षक विनोद शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी एवं सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*”औद्योगिक इकाइयों में चोरी, गबन और अंदरूनी मिलीभगत से अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संगठित अपराध में शामिल व्यक्ति को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. नंदकिशोर विश्वकर्मा पिता बिहारी विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेहदा, थाना लावालंग, जिला चतरा (झारखंड), हाल मुकाम पूंजीपथरा
2. राजेश कुमार पटेल पिता ओमप्रकाश पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी बगबुड़ा, थाना पूंजीपथरा।
3. करन श्रीवास पिता लालाराम श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा
4. दीपक कुमार कश्यप पिता राजकुमार कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी रूगदा, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम गेरवानी।
5. बृज कुमार खटकर पिता सुरीतराम खटकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्वालिनडीह, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम गेरवानी।

*जब्त मशरूका* :-
300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप – कीमत 1,08,000 रुपये
ईको वाहन CG 13 BH 7556 – कीमत 8,00,000 रुपये
*कुल बरामदगी : 9,08,000 रुपये*

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
Next Post
Gold-Silver की कीमतों में आई तेज गिरावट, चांदी ₹6000 लुढ़की; जानिए आज क्या है 24 कैरेट सोने का भाव?

Gold-Silver की कीमतों में आई तेज गिरावट, चांदी ₹6000 लुढ़की; जानिए आज क्या है 24 कैरेट सोने का भाव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Share market today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 654 और निफ्टी में 162 अंकों की तेजी

July 10, 2026

Rashifal: मकर राशि वालों आज आपकी आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, पढ़िए दैनिक राशिफल!

August 27, 2026
Raigarh News : अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार

Raigarh News : अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार

June 2, 2026
Chhattisgarh Current news: अभी तो बस शुरुआत है…छत्तीसगढ़ में टूटने वाला है ठंड का पिछले सालों का रिकॉर्ड…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में में अगले 2 दिन तक शीतलहर नहीं, दिसंबर में बढ़ेगी कंपकंपी

November 24, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
  • Shardiya Navratri 2026: जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें तारीख और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In