Raigarh News : **रायगढ़।* कांग्रेस द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में सामने आई कथित अनियमितताओं, मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पर्चे वितरित कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी जनता के सामने रखी।

Read More : Chhattisgarh news Raipur: रायपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल लागू, इस दिन से बदल जाएगा कई फ्लाइट्स का समय
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि सीधे नागरिक के मतदान अधिकार को प्रभावित कर सकती है। SIR प्रक्रिया में नामों के सत्यापन, मतदाता सूची में बदलाव और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने को लेकर उठ रही चिंताओं का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर जनता का भरोसा कायम रखने के लिए सभी आपत्तियों की गंभीरता से जांच हो और किसी भी योग्य मतदाता को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित न किया जाए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि *“वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान का मूल उद्देश्य हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना और लोकतंत्र के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने पर चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह उनका निष्पक्ष निराकरण करे। चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली और SIR प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब निष्पक्षता और पूरी पारदर्शिता से दिया जाना चाहिए। कांग्रेस इन मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करती है।*
शाखा यादव ने आगे कहा कि लोकतंत्र की ताकत जागरूक मतदाता में निहित है। प्रत्येक नागरिक को यह समझना होगा कि मतदाता सूची में उसका नाम सुरक्षित रहना और मतदान का अवसर मिलना उसके संवैधानिक अधिकार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसी संदेश को लेकर मोहल्लों, चौक-चौराहों और व्यापारिक क्षेत्रों में लोगों से संवाद कर रहे हैं, ताकि मतदाता अपने नाम की स्थिति जांचें और किसी भी विसंगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के जनसंपर्क कार्यक्रम में आम नागरिकों से सहभागिता की अपील की और कहा कि मतदाता सूची में अनियमितता और गड़बड़ी से जुड़े तथ्यों पर संबंधित संवैधानिक संस्थानों व सरकार से सवाल से पूछने का अधिकार प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है।
इसी क्रम में कांग्रेस का जनजागरण और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,मध्य ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ,वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व पार्षद दयाराम धुर्वे संजय देवांगन,आशीष शर्मा, राकेश पाण्डेय ,दीपक सिंह, गुलशन साहू,दीपक बी. सिंह,
पूर्णानंद शर्मा,दिलसाय तिग्गा,
अमृत लाल काटजू,राकेश चौधरी,कमर अली खान,
तीजलाल बरेठ,संतोष यादव
वैभव चौबे,कपिल तिग्गा,
मोनू अली, सहित अन्य कांग्रेस जन शामिल रहे।














