• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, May 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

डीईओ आदित्य ने रायगढ़ व तमनार विकासखंड के विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण शाला संचालन में अनियमितता, अनुशासनहीनता व अनुपस्थिति को लेकर दी गई कड़ी समझाइश, मांगे गए स्पष्टीकरण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 21, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जानकी होटल में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जानकी होटल में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, होटल मैनेजर गिरफ्तार

रायगढ़, 21 जून 2022/ 16 जून से पूरे प्रदेश के साथ-साथ रायगढ़ जिले के भी सभी विद्यालय के पट खुल चुके हैं। शासन के निर्देशानुसार 16 जून से ही शालाओं में अध्ययन-अध्यापन प्रारंभ करते हुए शाला संचालन संबंधी समस्त निर्देशों के कड़ाई से परिपालन के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य व जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रमेश देवांगन द्वारा 20  जून 2022 को रायगढ़ व तमनार विकासखंडों के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शाला बोईरदादर विनोबा नगर रायगढ़ में शाला संचालन उपयुक्त नहीं पाया गया। समय पर विद्यालय नहीं लगने, प्रार्थना के सही समय, अध्ययन-अध्यापन, विद्यालय समय-सारणी व अनुशासन में कमी के साथ शाला संचालन में अन्य अनियमितताओं को लेकर संस्था प्रधान पाठक श्री राजेन्द्र मेहर को कड़ी समझाइश देते हुए स्पष्टीकरण जारी कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुरी में निरीक्षण के दौरान यहां शाला का संचालन समय सारणी अनुसार नहीं होना पाया गया, जिस पर सभी को कड़ी समझाइश दी गई। तमनार विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक शाला हमीरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला हमीरपुर में शिक्षक श्री हेमसागर राठिया सहायक शिक्षक एलबी 18 व 20 जून की तिथियों में अनुपस्थित पाए गए। वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर के अनुपस्थित शिक्षकों में व्याख्याता श्री राम प्रसाद कश्यप, श्रीमती बसंती भगत,आस्था साहू, राजकुमारी गोंड तथा सहायक ग्रेड-3 मुकेश तालुकदार व सूर्य प्रताप जांगड़े विगत कुछ तिथियों में अनुपस्थित पाए गए। जिनकी अनुपस्थिति को लेकर डीईओ श्री आर.पी.आदित्य द्वारा इन्हें स्पष्टीकरण जारी करते हुए इनकी अनुपस्थिति के दिनों के वेतन लंबित रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के अनुक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला महलोई तमनार का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला महलोई में गणवेश वितरण, शाला समय सारणी के अनुपालन, कक्षा संचालन में अनियमितता सहित बच्चों व शिक्षकों के अनुशासन में कमी पाई गई। जिस पर डीईओ आदित्य द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संस्था प्रधान पाठक व अन्य स्टाफ  को कड़ी समझाइश दी गई।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार के प्राचार्य व शिक्षकों की ली गई बैठक, वांछित सुधार हेतु 15 जुलाई तक दिया गया टारगेट
तमनार विकासखंड के निरीक्षण के दौरान डीईओ आदित्य द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तमनार के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों की मैराथन बैठक ली गई। जिसमें डीईओ द्वारा डेढ़ से दो घंटे तक शाला संचालन, व्यवस्था, अध्ययन अध्यापन गुणवत्ता, अनुशासन, प्रयोगशाला के उपयोग, समय सारणी, सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कमियों में वांछित सुधार हेतु 15 जुलाई तक का टारगेट दिया गया है तथा कक्षा संचालन व अन्य शालेय गतिविधियों के संचालन व व्यवस्था हेतु सभी को कड़े निर्देश दिए गए।
इन विद्यालयों का हुआ निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देशानुसार शाला संचालन तथा जिले की संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर पी आदित्य द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में विकासखंड तमनार व रायगढ़ के जिन शासकीय विद्यालयों का सघन आकस्मिक निरीक्षण किया गया उनमें शासकीय माध्यमिक शाला बोईरदादर रायगढ़, हायर सेकेंडरी संबलपुरी रायगढ़, शासकीय प्राथमिक व उ.मा.वि. हमीरपुर, शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला महलोई तमनार तथा सेजस तमनार हैं।

Related Posts

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जानकी होटल में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, होटल मैनेजर गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जानकी होटल में थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, होटल मैनेजर गिरफ्तार

May 14, 2026

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर

May 14, 2026
Raigarh News : खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

May 14, 2026
Raigarh News : वित्त मंत्री OP चौधरी ने रायगढ़ पुलिस की nकार्रवाई को सराहा, करण अग्रवाल गिरोह पर बड़ा एक्शन
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री OP चौधरी ने रायगढ़ पुलिस की nकार्रवाई को सराहा, करण अग्रवाल गिरोह पर बड़ा एक्शन

May 13, 2026
Raigarh News : सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

May 13, 2026
Next Post

प्राकृतिक आपदा से असामायिक मृत्यु, वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Savings Account New Rules: इस बड़े प्राइवेट बैंक ने बदले Message Alert के नियम, हर ग्राहक से वसूला जाएगा एक SMS पर इतना चार्जेस

UPI Service Down: आज इस प्राइवेट बैंक की बंद रहेगी UPI सर्विस, ग्राहक सही समय पर निपटा लें जरूरी काम

November 15, 2025
EPFO 3.0: लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

EPFO: EPF बैलेंस और क्लेम स्टेटस घर बैठे कैसे करें चेक? जानें यहां प्रोसेस

December 6, 2025
IND W vs SL W: जेमिमा रोड्रिग्ज ने खेली मैच विनिंग पारी, भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को हराया

IND W vs SL W: जेमिमा रोड्रिग्ज ने खेली मैच विनिंग पारी, भारत ने पहले टी20 में श्रीलंका को हराया

December 21, 2025

अगर आपके पास है 1 रुपये का ये खास सिक्का, तो आपको मिलेंगे 10 करोड़ रुपये,यहाँ हो रही नीलामी

January 7, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • NEET 2026 Re-exam Date: NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
  • Stock Market Today: शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे
  • New Mexico Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत
  • Rashifal: इन पांच राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि, पढ़े आज का दैनिक राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In