• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 12, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

12 जून, रायगढ़* । महिला थाना रायगढ़ में कल कोतरारोड़ थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला द्वारा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी अनिल ईजारदार के विरुद्ध दुष्कर्म, जबरन वसूली तथा डराने-धमकाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “अभियान संवेदना” के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थाना की टीम ने कल रात ही आरोपी को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम बंजारी दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दुष्कर्म एवं जबरन वसूली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ ALSO

Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी अनिल ईजारदार को हाईस्कूल की पढ़ाई के समय से जानती थी और उस दौरान दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। वर्ष 2013 में उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से अन्य व्यक्ति के साथ हो गई। वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के बाद दोनों पुनः संपर्क में आए और मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी।

पीड़िता के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2020 को वह चंद्रपुर बस स्टैंड में अपने ससुराल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी अनिल ईजारदार वहां पहुंचा और उसे वाहन से छोड़ने की बात कहकर अपनी सफेद रंग की कार में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसे गांव के पास खेत की ओर ले गया, जहां कार के भीतर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा चोरी-छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसके पति तथा परिवारजनों को सामग्री भेजने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग करता रहा।

प्रार्थिया ने बताया कि सामाजिक बदनामी के भय से वह आरोपी के दबाव में रही और आरोपी द्वारा लगातार धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे। दिनांक 25 दिसंबर 2020 से 24 मई 2026 तक आरोपी ने भय एवं दबाव का वातावरण बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान आरोपी ने उससे किस्तों में जेवरात एवं नगद रकम मिलाकर लगभग 35 लाख रुपये की अवैध वसूली की तथा लगातार और पैसों की मांग करता रहा।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 351(3) एवं 308(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की प्रताड़ना से पीड़िता मानसिक रूप से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने आत्महत्या तक करने का विचार बना ली थी।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ की और उसके सकूनत ग्राम बंजारी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दबिश देकर *आरोपी अनिल ईजारदार पिता रविलाल ईजारदार, उम्र 32 वर्ष* को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से *घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG 13 Y 8772 एवं आईक्यू कंपनी का मोबाइल फोन* जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अत्यंत संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत तथा आरक्षक राज सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”सोशल मीडिया पर हुई पहचान या दोस्ती का कोई व्यक्ति गलत फायदा उठाकर डराए, धमकाए, ब्लैकमेल करे या शारीरिक एवं आर्थिक शोषण करे तो महिलाएं डरें नहीं और तत्काल पुलिस से संपर्क करें। रायगढ़ पुलिस हर पीड़िता की संवेदनशीलता के साथ मदद और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा

September 16, 2026
Next Post
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

May 17, 2026

Rashifal: आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल, पढ़िए दैनिक राशिफल!

August 23, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य मुलाकात

December 6, 2025
Apple भारत में नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में। एप्पल भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने की तैयारी में।

Apple भारत में नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में। एप्पल भारत में पेमेंट सर्विस शुरू करने की तैयारी में।

January 22, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी
  • Raigarh News : विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल
  • Raigarh News : मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In