• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से ₹34.17 लाख की साइबर ठगी मामले में इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी रईस खान गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 3, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : *रायगढ़, 3 नवंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रायगढ़ के डॉक्टर से ₹34,17,531 की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी रईस खान को साइबर थाना रायगढ़ की टीम ने इंदौर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर रायगढ़ लाया गया है। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा साइबर ठगी से अर्जित रकम से खरीदी गई टाटा नेक्सॉन कार, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड तथा ₹1,39,500 नकद जब्त किया गया है। इस प्रकरण में पूर्व में भी गिरोह के अन्य 3 सदस्यों *तरुण नागर, तनीषा पाटिल और ज्योति मालवीय* पर कार्रवाई की जा चुकी है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त

Read More : Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 9% की बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें आज के रेट

जानकारी के अनुसार दिनांक 27 मई 2026 को सोनकरपारा, जूटमिल निवासी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा ने साइबर थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च 2025 में मोबाइल फोन के माध्यम से उनका संपर्क सुनील नामक व्यक्ति से हुआ था। उसने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर अत्यधिक लाभ मिलने का प्रलोभन देकर स्पार्टन ट्रेड कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। व्हाट्सऐप के माध्यम से कंपनी का पोर्टफोलियो भेजकर उन्हें निवेश पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद अन्य व्यक्तियों ने भी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क कर उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया। दिनांक 28 अप्रैल 2025 से 03 अप्रैल 2026 के बीच प्रार्थी से कुल ₹34,17,531 विभिन्न खातों में निवेश कराया गया। शुरुआत में पोर्टफोलियो में निवेश की रकम पर बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया जाता रहा, लेकिन जब डॉक्टर ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो उन्हें रकम वापस नहीं मिली। उल्टे उनसे और अधिक निवेश करने का दबाव बनाया जाने लगा। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर साइबर थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में साइबर थाना रायगढ़ की टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में ज्योति मालवीय के नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर से ठगी की कड़ियां जुड़ने की जानकारी मिली। जांच में ज्योति मालवीय के नाम पर अन्य 23 मोबाइल सिम संचालित होने की जानकारी सामने आई। रायगढ़ पुलिस की टीम ने इंदौर के पलासिया क्षेत्र स्थित एक कॉल सेंटर में दबिश देकर तनिषा पाटिल को पकड़ा। इसके बाद विजय नगर क्षेत्र से ज्योति मालवीय तथा ज्योति से मिली जानकारी के आधार पर परदेशीपुरा क्षेत्र से तरुण नागर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रायगढ़ लाया गया।

पूछताछ में ज्योति मालवीय ने अपने आधार कार्ड से जारी सिम कार्ड साइबर ठगी के लिए गिरोह को उपलब्ध कराना स्वीकार किया। उसने बताया कि सिम बेचने वाले तरुण नागर के संपर्क में रहकर करीब 100 से 150 सिम कार्ड गिरोह को उपलब्ध कराए थे। वहीं तनिषा पाटिल ने भी साइबर ठगी के लिए गिरोह को सिम उपलब्ध कराया था। गिरोह का आरोपी रईस खान सिम कार्ड उपलब्ध कराने से लेकर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को निवेश की एडवाइजरी देने का काम करता था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और लगातार विवेचना के आधार पर साइबर पुलिस की टीम गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने गिरोह के आरोपी रईस खान को इंदौर के कावेरी परिसर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से इंदौर में रहकर शेयर मार्केट में एडवाइजरी का काम कर रहा था। मुंबई मुख्यालय वाली एक शेयर मार्केट ब्रोकिंग कंपनी में सब-ब्रोकर के रूप में कार्य करते हुए वह इंदौर में अपने साथी के साथ काम कर रहा था। ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा लगाकर अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रलोभन देकर लोगों को निवेश कराया जाता था। एडवाइजरी के काम में उपयोग के लिए उसे कई मोबाइल सिम कार्ड की आवश्यकता होती थी, जिसके लिए उसने तरुण नागर से करीब 100 से 150 सिम खरीदे थे। इन्हीं मोबाइल नंबरों का उपयोग लोगों से संपर्क कर डीमैट अकाउंट खुलवाने और ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कराने में किया जाता था।

आरोपी रईस खान ने रायगढ़ के डॉक्टर दिलीप मिश्रा को दिनांक 24 जून 2025 को चार बार फोन कर डीमैट अकाउंट खुलवाने और शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया था। उसके झांसे में आकर डॉक्टर ने विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। आरोपी ने स्वीकार किया कि इसी तरह अन्य लोगों को भी ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाकर प्राप्त रकम से उसने नवंबर 2025 में टाटा नेक्सॉन कार सहित मोबाइल और लैपटॉप खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा नेक्सॉन कार, एक लैपटॉप, वनप्लस मोबाइल, रियलमी मोबाइल सहित कुल तीन मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड तथा ₹1,39,500 नकद जब्त किया है।

इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, निरीक्षक विमल राय, आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर, धर्मेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुर्रे, विकास प्रधान तथा महिला आरक्षक जयलक्ष्मी एवं मनीषा साहू की अहम भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*-

रईस खान पिता जाकिर खान उम्र 31 साल सा. ग्राम मण्डावर थाना बोडा जिला राजगढ़ म.प्र. हामु, कावेरी परिसर बी-1 व्लांक मकान नं 908 थाना भवरकुआ जिला इंदौर (म.प्र)

*जप्ती* – नकद ₹1,39,500, एक टाटा नेक्सॉन कार, एक लैपटॉप, 3 मोबाइल (वनप्लस, रियलमी, आई फोन), दो एटीएम कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड कुल 12 लाख रूपये की संपत्ति जप्त ।

Read More : Korba news: कोरबा में खाद्य पदार्थों की जांच में बड़ा खुलासा; Haldiram और Patanjali जैसे ब्रांड्स के उत्पाद जांच में फेल

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“साइबर ठग शेयर ट्रेडिंग, निवेश और अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने के लिए संगठित नेटवर्क चला रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें और बिना सत्यापन किसी को भी अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या मोबाइल सिम उपलब्ध न कराएं। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधियों और उनके पूरे नेटवर्क के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किरोड़ीमल महाविद्यालय में 10.78 करोड़ रुपए लागत के भवन एवं लैब निर्माण का किया भूमिपूजन

November 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दीपावली पर पटाखा दुकानों की नियमित करें जांच, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी-कलेक्टर

November 2, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

चिटफंड के निवेशकों को मिलेगा उनका पैसा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 जून को राशि का करेंगे अंतरण

June 17, 2022

वि श्व यो ग दि वस पर वि शेष सा ल के सबसे बड़े दि न, यो ग को लेकर हों गे वि वि ध आयो जन शरी र और आत्मा को जो ड़ता है यो ग शुरुआत से ही बच्चों में यो ग की आदत डा लना बेहतर जा गृतिगृति प्रभा कर जी वन शैली में यो ग को शा मि ल कर रहें नि रो गी : डॉ . नी रज मि श्रा

June 20, 2022
Yoga for Acidity: Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा

Yoga for Acidity: Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा

June 24, 2026
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट मीटिंग में 6 बड़े फैसले को मिली मंजूरी, 39 हजार करोड़ रुपये के हुए एलान

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट मीटिंग में 6 बड़े फैसले को मिली मंजूरी, 39 हजार करोड़ रुपये के हुए एलान

June 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Kaali Kheti Teaser: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर रिलीज, 0:30 देख कांप जाएगी रूह!
  • Cg Currents News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल
  • Jio: Jio ने लॉन्च किए TRAI वाले 4 सस्ते रिचार्ज प्लान, अब महंगे रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In