• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, June 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: परिवार बनकर यात्रा कर रहे थे गांजा तस्करी, 18 किलो गांजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh current news: परिवार बनकर यात्रा कर रहे थे गांजा तस्करी, 18 किलो गांजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने परिवार बनकर यात्रा कर रहे एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 किलो 626 ग्राम गांजा, एक कार और मोबाइल फोन सहित करीब 14 लाख की संपत्ति जब्त की है। मामले में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक आरोपी को भी कुछ घंटों के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

READ ALSO

Chhattisgarh news: मानव तस्करी का भंडाफोड़! अंबिकापुर पहुंची बस से 20 युवक-युवतियों को किया रेस्क्यू

मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर हुई 3.93%, खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सिहावा पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के बोलांगीर-भवानीपटना क्षेत्र से महाराष्ट्र की ओर एक सफेद रंग की कार (एमएच-27-डीटी-0319) में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान कार में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सवार मिले। जांच में वाहन की डिक्की से भूरे रंग के सेलो टेप में पैक 18 पैकेटों में कुल 18.626 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों से गांजा परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने मौके से गांजा, कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर महाराष्ट्र में बेचने ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण रविन्द्र दुबे (34 वर्ष), सोनू प्रवीण खैरकार (29 वर्ष) और पलाश गजभिए (32 वर्ष), सभी निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिहावा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

अस्पताल से फरार हुआ आरोपी, शाम तक फिर गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी पलाश गजभिए हथकड़ी ढीली कर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलेभर में हाई अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीमों को तलाश में लगाया गया। दिनभर चली घेराबंदी, नाकाबंदी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने फरार आरोपी को शाम तक फिर गिरफ्तार कर लिया।

छह सप्ताह में सात बड़ी कार्रवाई

धमतरी पुलिस के अनुसार पिछले छह सप्ताह में गांजा तस्करी के खिलाफ सात बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। हाल ही में अर्जुनी थाना पुलिस ने 490.818 किलोग्राम गांजा और करीब 2.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर जिले की पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और सक्रिय पुलिसिंग के जरिए अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। मामले में तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की आ जांच जारी है।

Related Posts

Chhattisgarh news: मानव तस्करी का भंडाफोड़! अंबिकापुर पहुंची बस से 20 युवक-युवतियों को किया रेस्क्यू
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: मानव तस्करी का भंडाफोड़! अंबिकापुर पहुंची बस से 20 युवक-युवतियों को किया रेस्क्यू

June 12, 2026
मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर हुई 3.93%, खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर
छत्तीसगढ़

मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर हुई 3.93%, खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से मुद्रास्फीति पर पड़ा बुरा असर

June 12, 2026
स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान
छत्तीसगढ़

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान

June 12, 2026
छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव

June 12, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

June 12, 2026
Chhattisgarh top News: छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top News: छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : किरोड़ीमल नगर के पास मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी की तलाश में पुलिस
  • Chhattisgarh current news: परिवार बनकर यात्रा कर रहे थे गांजा तस्करी, 18 किलो गांजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news: मानव तस्करी का भंडाफोड़! अंबिकापुर पहुंची बस से 20 युवक-युवतियों को किया रेस्क्यू
  • भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान; ईरान पर फोड़ा अटैक का ठीकरा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In