किरोड़ीमल नगर क्षेत्र के समीप स्थित चिरईपानी गांव में हनुमान मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए।

सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा जानबूझकर मंदिर परिसर में रखी धार्मिक सामग्री एवं मंदिर के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के प्रयास जारी हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।













