• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, June 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 15, 2026
in देश
Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता समूह के बंटवारे (डीमर्जर) के बाद, वेदांता पावर ने आधिकारिक तौर पर शेयर बाजार में अपना कदम रख दिया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर 41.80 रुपये और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 41.30 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ है. लंबे समय से निवेशक इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब वेदांता से अलग हुई नई कंपनियों के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होगी. लिस्टिंग के समय इस स्मॉल-कैप कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 16,149.90 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

READ ALSO

Gold Silver Prices: अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Telegram Ban Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; RE-NEET 2026 से पहले टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार

अनुमान के बिल्कुल करीब हुई लिस्टिंग

बाजार के जानकारों तथा विश्लेषकों को पहले से ही उम्मीद थी कि वेदांता पावर के शेयर 35 रुपये से लेकर 60 रुपये के दायरे में लिस्ट हो सकते हैं. नुवामा जैसी ब्रोकरेज फर्म ने इसके मार्केट कैप का अनुमान 17,466 करोड़ रुपये लगाया था. आज की 42 रुपये के आस-पास की लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि बाजार का अनुमान काफी हद तक सटीक था. शुरुआती चरण में इस शेयर को ‘ट्रेड-टू-ट्रेड’ (T2T) सेगमेंट में रखा गया है. इसका मतलब यह है कि अभी इस शेयर में जो भी खरीद-बिक्री होगी, उसकी अनिवार्य रूप से डिलीवरी लेनी होगी. बाजार के नियमों के अनुसार यह कदम सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए उठाया जाता है.

बिजली सेक्टर में कंपनी का मजबूत दखल

वेदांता पावर के पास देश के चार अलग-अलग राज्यों में रणनीतिक तौर पर 4 गीगावाट (GW) से ज्यादा की स्थापित बिजली क्षमता मौजूद है. पंजाब के तलवंडी साबो में 1,980 मेगावाट, आंध्र प्रदेश के मीनाक्षी एनर्जी में 1,000 मेगावाट तथा ओडिशा के झारसुगुड़ा में 600 मेगावाट का थर्मल प्लांट शामिल है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सक्ती में 600 मेगावाट का प्लांट चालू हालत में है, जबकि 600 मेगावाट का काम अभी अंतिम चरण में है. कंपनी ने राज्यों के बिजली विभागों के साथ लंबी अवधि के समझौते (PPA) भी कर रखे हैं. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2033 तक भारत की शीर्ष तीन निजी थर्मल पावर कंपनियों में शामिल होना है.

तीन शेयरों में दबाव तो एक में दिखी मजबूती

वेदांता लिमिटेड के बहुप्रतीक्षित डीमर्जर के तहत अलग हुई चार कंपनियों के शेयर 15 जून को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए. इनमें वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता आयरन एंड स्टील, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता पावर शामिल हैं. डीमर्जर के बाद बेस मेटल कारोबार अब भी वेदांता लिमिटेड के पास ही रहेगा, जो पहले से शेयर बाजार में सूचीबद्ध है. लिस्टिंग के दिन नई कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां तीन कंपनियों में बिकवाली देखने को मिली.

Vedanta Oil & Gas- वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर बीएसई पर 39 रुपये और एनएसई पर 38 रुपये पर लिस्ट हुआ. लेकिन बाजार खुलते ही इसमें बिकवाली बढ़ गई और शेयर करीब 5 फीसदी टूट गया. इसके बाद बीएसई पर 37.05 रुपये और एनएसई पर 36.10 रुपये के स्तर पर लोअर सर्किट लग गया. कंपनी का मार्केट कैप 14,400 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जबकि शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है.

Vedanta Aluminium Metal– वेदांता एल्युमिनियम मेटल का शेयर बीएसई पर 527 रुपये और एनएसई पर 522 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. हालांकि निवेशकों का रुझान कमजोर रहा और शेयर में 5 फीसदी की गिरावट आ गई. इसके चलते बीएसई पर यह 500.65 रुपये और एनएसई पर 495.90 रुपये पर लोअर सर्किट में पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप 1.95 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. इसकी फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है.

Vedanta Iron & Steel- वेदांता आयरन एंड स्टील का शेयर बीएसई पर 22.25 रुपये और एनएसई पर 20 रुपये पर लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के बाद शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बीएसई पर यह करीब 12 फीसदी गिरकर 19.60 रुपये तक पहुंच गया. वहीं एनएसई पर शेयर 19.06 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, लेकिन बाद में खरीदारी लौटने से इसमें रिकवरी भी देखने को मिली और यह 21.06 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप 8,200 करोड़ रुपये से ज्यादा है और फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Rgh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

Related Posts

Gold Silver Prices: अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट
देश

Gold Silver Prices: अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

June 19, 2026
NEET-UG 2026: नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?
देश

Telegram Ban Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; RE-NEET 2026 से पहले टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार

June 19, 2026
share market today: TCS-Wipro ने डुबोया शेयर बाजार! निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़, जानिए शेयर बाजार गिर ने की वजह
देश

share market today: TCS-Wipro ने डुबोया शेयर बाजार! निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़, जानिए शेयर बाजार गिर ने की वजह

June 19, 2026
Gold Import Falls: सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!
देश

Gold Import Falls: सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!

June 19, 2026
Petrol Diesel Rate Today : कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!
देश

Petrol Diesel Rate Today : कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!

June 19, 2026
ITR Filling tips: ITR फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
देश

ITR Filling tips: ITR फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस

June 18, 2026
Next Post
आम आदमी को तगड़ा झटका! मई में 9.68% पर पहुंची थोक महंगाई, अप्रैल के मुकाबले खाने-पीने का सामान हुआ और महंगा

आम आदमी को तगड़ा झटका! मई में 9.68% पर पहुंची थोक महंगाई, अप्रैल के मुकाबले खाने-पीने का सामान हुआ और महंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Gold Silver Prices: अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट
  • Telegram Ban Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; RE-NEET 2026 से पहले टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार
  • share market today: TCS-Wipro ने डुबोया शेयर बाजार! निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़, जानिए शेयर बाजार गिर ने की वजह
  • Gold Import Falls: सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In