• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली नई गति

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 18, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली नई गति
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 18 जून 2026। स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक तथा जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की प्रबंधकारिणी स्वशासी समिति की बैठक आज संभागायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कॉलेज काउंसिल हॉल में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार, संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दुर्गा शंकर पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

 

बैठक के प्रारंभ में अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने 3 मई 2026 को आयोजित साधारण सभा की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा दिए गए निर्देशों एवं निर्णयों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही पूर्व प्रबंधकारिणी समिति की बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय एवं बचत की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी गई।
बैठक में मरीजों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। स्वशासी मद से लगभग 47 लाख रुपये की लागत से विभिन्न अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। इनमें पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, एबीजी मशीन, डिजिटल रेडियोग्राफी (डीआर) सिस्टम, त्वचा रोगों के उपचार हेतु पुवा चैम्बर, नवजात शिशुओं में पीलिया की जांच के लिए ट्रांसक्यूटेनियस बिलीरुबिनोमीटर, ऑर्थोपेडिक बैटरी ऑपरेटेड ड्रिल मशीन, हार्मोनल जांच मशीन तथा डेंटल चेयर जैसे उपकरण शामिल हैं।
इन उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार सुविधाएं प्राप्त होंगी। इससे न केवल उपचार की गुणवत्ता में सुधार आएगा, बल्कि गंभीर मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।
बैठक में अस्पताल संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान रेडियोग्राफर, ईसीजी टेक्नीशियन, पम्प अटेंडेंट, पैकर एवं धोबी सहित विभिन्न आवश्यक पदों पर कलेक्टर दर के अनुसार भर्ती किए जाने तथा उनके दैनिक वेतन का भुगतान स्वशासी समिति के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया। समिति ने माना कि पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।
चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में स्थापित 33/0.415 केव्ही उच्च दाब विद्युत सबस्टेशन के रखरखाव एवं सुचारू संचालन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल), रायगढ़ को आवश्यक मरम्मत एवं वार्षिक अनुरक्षण (एएमसी) कार्यों के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सम्मेलनों में शामिल होने वाले बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों तथा चिकित्सा विशेषज्ञों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल के उन्नयन का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत हॉस्टल में फर्नीचर, एसी, गीजर, किचन सामग्री एवं सौंदर्यीकरण कार्यों सहित आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु लगभग 13 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

 

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आमजन को शीघ्र लाभान्वित किया जाए।
बैठक में डॉ. अनिल कुमार हरिप्रिया, डॉ सविता अहिरवाल,डॉ. जया साहू, डॉ. सोफिया नूर, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
Next Post
PhonePe: PhonePe लाया नया नियम, Wallet इस्तेमाल नहीं कर ने पर हर 3 महीने में कट जाएंगे 100 रुपए

PhonePe: PhonePe लाया नया नियम, Wallet इस्तेमाल नहीं कर ने पर हर 3 महीने में कट जाएंगे 100 रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

EPFO New Scheme 2026: जानिए क्या है EPFO की नई योजना, किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें अप्लाई

EPF Interest Rate: अगर अभी तक नहीं आया आपके खाते में PF का ब्‍याज, इन 3 तरीकों से मिनटों में करें चेक

July 25, 2026
Chhattisgarh Current News: छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, DMF घोटाला मामले में प्रदेशभर के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जांच जारी…

Chhattisgarh Current News: छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, DMF घोटाला मामले में प्रदेशभर के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जांच जारी…

October 29, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री श्री आबे नोरिआकि ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री श्री आबे नोरिआकि ने की सौजन्य मुलाकात

March 9, 2026

एक और तड़का ब्रेकिंग :-रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में इस जगह पर मिली सिरकटी लाश,लाश मिलने से सनसनी

January 3, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Fire Accident: ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी
  • iPhone 18 Pro First Sale: iPhone 18 Pro सीरीज की पहली सेल आज से, जानें कहां कितना मिलेगा डिस्काउंट
  • Indigo flight Charges: IndiGo का सफर हुआ महंगा! बच्चों के टिकट से लेकर सर्विस चार्ज के लिए चुकाना होगा ज्यादा पैसे
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़िए दैनिक राशिफल!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In