• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 5, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 5 नवंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में खरसिया पुलिस ने वृद्ध महिला के घर में घुसकर मारपीट करते हुए सोने-चांदी एवं नकदी लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय महिला के सुनेपन को भांप कर उसे निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी, बांस का डंडा और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। शेष लूटी गई नकदी एवं जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की गई, लेकिन आरोपी के बताए गए स्थान पर मशरूका की बरामदगी नहीं हुई ।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

Read More : Train ticket Price Reduction: इन 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, जानें किस रूट के यात्रियों को मिलेगा फायदा

*क्या है पूरा मामला*

दिनांक 01 नवंबर 2026 को ग्राम बड़े देवगांव निवासी रामबाई साहू पति स्वर्गीय धर्मेंद्र साहू, उम्र 62 वर्ष, अपने दोनों बेटों एवं बहू के साथ थाना खरसिया पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के कमरे में सो रही थी। रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक नींद खुलने पर उसने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति घर की आलमारी से सामान निकाल रहा है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने बांस के डंडे से उसके सिर एवं दोनों हाथों पर वार कर चोट पहुंचाई और आलमारी एवं संदूक में रखे 30 हजार रुपये नकद, करीब 40 तोला चांदी एवं 2 तोला सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 570/2026 धारा 309(6), 331(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*संदिग्ध के हुलिए से मिला सुराग, पुलिस ने आरोपी को दबोचा*

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव एवं थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को तत्काल आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान घटना की रात ग्राम बड़े देवगांव में डेमलाल उरांव के यहां ग्राम बोरदी से आए नागेश गवेल का हुलिया संदिग्ध पाया गया। पुलिस ने तत्काल संदेही नागेश कुमार गवेल की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने वृद्ध महिला के घर में घुसकर लूटपाट करना स्वीकार कर लिया।

*उधारी नहीं मिली तो बनाई लूट की योजना, विरोध करने पर वृद्ध महिला को पीटा*

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात वह अपनी डिस्कवर मोटरसाइकिल से डेमलाल उरांव के यहां 4,500 रुपये की उधारी मांगने गया था। रुपये नहीं मिलने पर वह वहां से लौट आया। इसके बाद मेन रोड सामुदायिक भवन के पास उसने लूटपाट की योजना बनाई। आरोपी को जानकारी थी कि ग्राम बड़े देवगांव में रामबाई साहू अकेली रहती हैं और उनके घर में पुट्टी एवं पोताई का काम चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर वह रात में घर के गेट पर चढ़कर अंदर घुसा और हथौड़ी से आलमारी एवं संदूक तोड़कर नकदी तथा जेवरात निकालने लगा। इसी दौरान संदूक की आवाज से महिला जाग गई और आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते हुए विरोध किया। तब आरोपी ने हाथ में रखे बांस के डंडे से महिला के सिर एवं दोनों हाथों पर वार किया और नकदी एवं जेवरात लेकर अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

*आरोपी की निशानदेही पर हथौड़ी, डंडा और बाइक बरामद*

आरोपी नागेश कुमार गवेल के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने 3 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा एवं हथौड़ी को बोरदी मोड़ मेन रोड के पास झाड़ियों से बरामद किया। वारदात में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल आरोपी के घर से जब्त की गई। आरोपी ने शेष 25 हजार रुपये नकद, 2 तोला सोना एवं 40 तोला चांदी नरवा मुक्तिधाम के पास पेड़ के समीप छिपाना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर मौके पर तलाश की गई, लेकिन उक्त संपत्ति बरामद नहीं हो सकी।

*आरोपी नागेश कुमार गवेल पिता प्रमोद कुमार गवेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े बोरदी (गाँड़ बोरदी), थाना खरसिया, जिला रायगढ़* की कार्यपालिक दंडाधिकारी खरसिया के समक्ष पीड़िता से पहचान कार्यवाही कराई गई। इसके बाद गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत दिनांक 04 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*सराहनीय भूमिका*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन, एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन में आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, महेंद्र खरे, आरक्षक विशोष सिंह एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : Govardhan Puja: 9 या 10 नवंबर, जानिए कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? यहां जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। खरसिया पुलिस ने गंभीर घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। जिले में अपराधियों के विरुद्ध ऐसी प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से ₹34.17 लाख की साइबर ठगी मामले में इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी रईस खान गिरफ्तार

November 3, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में लावारिस हालत में मिला 2 करोड़ का गांजा: कचरे के ढेर में गांजे की बोरियां फेंककर तस्कर हुए फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Share market today: शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, Sensex 480 अंक उछला, Nifty 24,300 के पार; IT शेयरों में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त खरीदारी

Share market today: शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, Sensex 480 अंक उछला, Nifty 24,300 के पार; IT शेयरों में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त खरीदारी

July 3, 2026
वेस्टइंडीज को हराते ही टीम इंडिया ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, केवल दो ही बार हुआ है ऐसा कारनामा

वेस्टइंडीज को हराते ही टीम इंडिया ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, केवल दो ही बार हुआ है ऐसा कारनामा

October 14, 2025

इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 44 हजार तक सैलरी,जाने पूरी डिटेल्स

February 18, 2022

Latest Cg News: विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’

August 26, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली-छठ पर रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
  • Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका
  • Chhattisgarh news: बिलासपुर में पटाखों की कीमतों में बड़ा खेल, एमआरपी की कीमतों से दस गुना ज्यादा वसूली

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In