• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 19, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

19 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्टी के पास युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में हुई दो अन्य लूटपाट की घटनाओं में जोगीडीपा रायगढ़ निवासी सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी एवं शाहिद सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

मामले में अखोराखुर्द थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी राजेश प्रसाद (34 वर्ष) ने 16 जून 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह अंबिकापुर निवासी शिव गोयल की चार पहिया वाहन चलाता है। 16 जून को अपने मालिक के निजी कार्य से रायगढ़ आया था। कार्य समाप्त करने के बाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में भोजन कर बड़पारा शराब भट्टी की ओर गया, जहां बाथरूम करने के दौरान तीन युवकों ने उसे रोककर पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा एक आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 100 रुपये एवं रेडमी 5जी मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव की संलिप्तता सामने आई, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा प्रार्थी से आरोपियों की पहचान परेड कराई गई, जिसमें तीनों की पहचान हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी नवीन सोनवानी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को 18 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश-*
*“जिले में लूटपाट, मारपीट और असुरक्षा का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”*

 

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. नवीन सोनवानी पिता राजेन्द्र सोनवानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाबाधाम कॉलोनी, चमड़ा गोदाम, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
2. चंद्रशेखर राठिया पिता विवेक शंकर राठिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंजरी प्लाट, त्रिमूर्ति मंदिर के पास, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।
3. रोशन वैष्णव पिता राजेश वैष्णव, उम्र 28 वर्ष, निवासी गातर खाल्हेन, जेलपारा, थाना जूटमिल, रायगढ़।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
Next Post
RE-NEET Exam CG Special Train: NEET Exam के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी ये स्पेशल मेमू ट्रेनें, 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 एक्स्ट्रा कोच.. यहां देखें शेड्यूल

RE-NEET Exam CG Special Train: NEET Exam के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी ये स्पेशल मेमू ट्रेनें, 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 एक्स्ट्रा कोच.. यहां देखें शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Bilaspur news: बिलासपुर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से किया बदसलूकी और उगाही, कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, रेलवे का सुरक्षा को लेकर उठाए सबाल

Bilaspur news: बिलासपुर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से किया बदसलूकी और उगाही, कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, रेलवे का सुरक्षा को लेकर उठाए सबाल

June 18, 2026
डिजिटल पेमेंट फोनपे को आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति विनिमय बाजार ने दी मंजूरी

डिजिटल पेमेंट फोनपे को आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति विनिमय बाजार ने दी मंजूरी

January 20, 2026
SSC GD Constable Vacancy: SSC GD कांस्टेबल में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती। एकछुक उमीदवार जल्द करे आवेदन।

January 22, 2026

Gold Silver Rate Today: जन्माष्टमी पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा रेट

September 4, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Tata Motors: Tata Motors की गाड़ियां 1 अक्टूबर से होगी महंगी, कंपनी ने किया 1% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान
  • UGC NET June 2026 Result: UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
  •  Chhatisgarh News: कोरबा में दिल दहलाने वाली घटना, तालाब में डूबने से 3 सहेलियों की मौत; सभी की उम्र 7 से 8 साल
  • Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर के कीमतों में तूफानी तेजी! सोना 1,580 रुपये उछला, चांदी 5,000 रुपये की बढ़त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In