छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले एक पति की हैवानियत सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के कारण उसके बेहरमी से पिटाई की। बच्चों से उसके चेहरे पर पेशाब कराया, पत्नी को पेशाब पिलाई और फिर उसका मुंडन करने के बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। पति का आरोप है कि पत्नी बच्चों को छोड़कर उसके जीजा और भांजे के साथ भाग गई थी। बीते कुछ महीनों से पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था।
पत्नी की बेहरमी की पिटाई
क्या है पूरा मामला
मामला सूरजपुर जिले के रूनियाडीह का है। यहां रहने वाले जितेंद्र ने 15 साल पहले तारा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हैं। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद पत्नी अपने पति से अलग होकर पंडोपारा में रहने लगी थी। वह दूसरों के घर में रहकर अपना गुजारा कर रही थी।
पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 11 जून 2026 को वह अपने परिचित के पास मदद मांगने गई थी। इसी दौरान उसका पति उसे खोजते हुए पंडोपारा आ गया। इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर बेरहमी के पिटाई करते हुए मानवता की हदें पार कर दी। पति ने पहले उसके कपड़े फाड़ दिए फिर उसे जूते से मारा।
उसके बाद उसका मुंडन कर दिया। पति ने बच्चों के सामने जमकर गाली गलौज और मारपीट की। उसके बाद उसने अपने बच्चों से भी पत्नी को थप्पड़ मरवाए। पति ने बच्चों से कहकर पत्नी के चेहरे पर पेशाब करवाया। फिर पेशाब भी पिलाया। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और जमकर मारपीट की।
पति ने पार ने चरित्र शंका पर पत्नी को पीटा
घटना 11 जून की है लेकिन इस पूरे मामले का खुलासा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हुआ है। आरोपी पति मारपीट करने के बाद से फरार है।
पुलिस कर रही है तलाश
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने पेशाब पिलाने की बात नहीं बताई थी, लेकिन बाद में वायरल वीडियो और उसके बयान में यह बात सामने आई है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















