• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Raigarh News : नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 22, 2026
in देश
Raigarh News : नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

22 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा थाना कोतरारोड़ के अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 336(4), 336(3), 340(2), 61(2), 275 बीएनएस तथा धारा 34(2), 36, 49(क), 59(क) आबकारी अधिनियम के प्रकरण में फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पिता गजराज सिंह ठाकुर निवासी विकास नगर गली क्रमांक-03, कोतरारोड़, जिला रायगढ़ की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति हेतु ₹10,000 के नगद पुरस्कार की उद्घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा।

READ ALSO

Raigarh Beach Accident: बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत

PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार

 

🔸 *08 जून को रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग ने किया था नकली शराब गिरोह का भंडाफोड़*

उल्लेखनीय है कि 08 जून 2026 की रात्रि रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर, थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में संचालित नकली शराब के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान 869 नग विभिन्न पैमानों की लगभग 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, फर्जी लेबल, नकली होलोग्राम, ढक्कन तथा शराब निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में अपने भाई सुभाष पटेल तथा विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से इस अवैध कारोबार का संचालन करना स्वीकार किया था।

🔸 *सुभाष पटेल गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विनय सिंह फरार*

प्रकरण की विवेचना के दौरान 10 जून को पुलिस ने फरार आरोपी सुभाष पटेल को उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरोह फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करता था तथा उसमें स्प्रिट मिलाकर मात्रा बढ़ाता था। शराब का रंग फीका पड़ने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा स्वरूप दिया जाता था। इसके बाद फर्जी होलोग्राम और नकली लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में कोचियों के माध्यम से उसकी बिक्री कराई जाती थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम डेगची तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी बरामद की थीं।

🔸*आरोपी विनय सिंह के घर पर नोटिस चस्पा, लगातार दबिश जारी*

मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर घटना दिनांक 08 जून 2026 से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है। 17 जून को पुलिस टीम जब विकास नगर स्थित उसके निवास पहुंची तो मकान बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई नहीं मिला और आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी तथा उसके परिजन कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार मकान के दो स्थानों पर नोटिस चस्पा कर आरोपी को तीन दिनों के भीतर थाना कोतरारोड़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

🔸*संपत्ति कुर्की की तैयारी, राजस्व और पंजीयन विभाग से मांगी गई जानकारी*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारी, जिला रायगढ़ तथा जिला पंजीयक रायगढ़ को पत्र प्रेषित किया गया है। आरोपी की संपत्तियों का ब्यौरा प्राप्त होने के उपरांत उसकी संपत्ति कुर्क कराने के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष आवश्यक गुजारिश प्रस्तुत की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतासाजी जारी है।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“संगठित अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है जो भी व्यक्ति उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करेगा अथवा ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे ₹10,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। कानून से भागने वालों के विरुद्ध संपत्ति कुर्की सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

फरार आरोपी*- विनय सिंह ठाकुर पिता – गजराज सिंह ठाकुर निवासी – विकास नगर गली क्रमांक-03, कोतरारोड़, जिला रायगढ़ (छ.ग.)

*आरोपी के संबंध में सूचना देने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर- 947919200, 9479193201, 9479193202 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9479193299 या थाना प्रभारी कोतरारोड़ के मोबाइल नंबर 9479193211 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।*

 

Related Posts

देश

Raigarh Beach Accident: बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत

October 1, 2026
देश

PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार

October 1, 2026
देश

meerut Murder Case: ब्लू ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार

September 30, 2026
देश

Big breaking: फ्लाईदुबई विमान को लेकर मचा हड़कंप, हाईजैक की आशंका के बीच सऊदी में हुई लैंडिंग

September 30, 2026
देश

Big breaking: भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब ₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

September 30, 2026
देश

Kathua CISF Firing Incident: CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

September 29, 2026
Next Post
Bilaspur news: बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur news: बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही भारी छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही भारी छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ

May 29, 2026
Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

March 11, 2026

Mahtari Vandan Yojana: डेढ़ लाख महिलाओं को नहीं मिली महतारी वंदन की राशि! जानें क्या है वजह?

August 27, 2026

Shramik Sahayata Rashi: श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले खाते में ट्रासंफर हुए इतने हजार रुपए

August 25, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी
  • CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन
  • Redmi 17C 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Redmi ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूबर में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In