Kulgam Terrorist Encounter जम्मू-कश्मीर (jammu Kashmir news) के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar Commander Latif Bhat) के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट (Latif Bhat Killed) का नाम भी शामिल है।
कुलगाम में कैसे शुरू हुई मुठभेड़?
जानकारी के मुताबिक, कुलगाम में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया था। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने लारू इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरु कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलों का सामना आतंकियों से हो गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए।
15 सेकंड में आतंकियों ने चलाई थीं 30 गोलियां
दरअसल, 11 नवंबर 2026 को मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने कुलगाम (Kulgam Encounter 2026) के अखरान गांव में सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया था। बताया गया कि आतंकियों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं।
CRPF के मुताबिक, घटना (Kulgam Terror Attack) दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
15 लाख रुपये का इनामी था लतीफ भट
Kulgam Terrorist Encounterबताया जाता है कि लतीफ भट पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उसने पिछले साल नवंबर में आतंकी संगठन का दामन थामा था। उस पर अनंतनाग के लाल चौक में जुलाई में एक पुलिसकर्मी की हत्या और कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या में शामिल होने के आरोप भी थे।













