बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस महीने की शुरुआत में इसे सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। पेड्डी और बंदर जैसी फिल्मों से मुकाबला होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।
निर्देशक डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ऑडियंस के दिल पर गहरा असर डाला। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ये रोमांटिक कॉमेडी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अगर आप भी ये फिल्म देखना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि ये कब और कहां रिलीज होगी।
OTT पर कहां देखें
आजकल जब फिल्में रिलीज होती है तो उनके ओपनिंग क्रेडिट सीन में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का नाम रिवील कर दिया जाता है। है जवानी तो इश्क होना है कि मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के साथ की गई है। ऐसे में यह जाहिर हो गया है कि सिनेमाघर के बाद फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाने वाली है।
ओटीटी पर कब आएगी
किसी भी फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के 40 से 60 दिनों के बाद उसे ऑनलाइन रिलीज किया जाता है। इस हिसाब से है जवानी तो इश्क़ होना है को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे समय से पहले ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा सकता है। हालांकि, दर्शकों को इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
कैसा रहा बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस
बॉक्स ऑफिस फिल्म की परफॉर्मेंस की बात करें तो 17 दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार किया है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।














