दिल्ली/ देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में कल यानि शुक्रवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. जहाँ एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई.

प्रारंभिक जांच में जहरीली गैस की चपेट में आने की बात सामने आई है. फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है साथ ही फैक्ट्री मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है.














